फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई में गिरावट, बुधवार को ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ ने दिखाया दम

Thu, 28 May 2026 07:41 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: बुधवार को बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के लिए हाथ-पैर मारती दिखीं। जानिए साउथ फिल्म ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ के अलावा हिंदी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ ने कितनी कमाई की है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

'चांद मेरा दिल' और 'पति पत्नी और वो दो' जैसी बॉलीवुड फिल्मों को लेकर दर्शकों में कोई खास क्रेज नहीं दिखा जा रहा है। जबकि साउथ की 'दृश्यम 3' और 'करुप्पु' पर दर्शक प्यार बरसा रहे हैं। जानिए, बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में किसने बाजी मारी है। 

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'चांद मेरा दिल' में लक्ष्य और अनन्या पांडे - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘चांद मेरा दिल’ की छठे दिन की कमाई 
लक्ष्य और अनन्या पांडे की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को युवा दर्शकों के लिए खासतौर पर बनाया गया था लेकिन इस फिल्म को ठंडा रेस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 1.90 करोड़ रुपये ही कमाए। जबकि पांचवें दिन इस फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ‘चांद मेरा दिल’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 17.25 करोड़ रुपये हो चुका है। 

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' - फोटो : सोशल मीडिया

‘पति पत्नी और वो दो’ का कलेक्शन घटा 
बॉलीवुड फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने 13वें दिन 1.20 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं 12वें दिन 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 40.20 करोड़ रुपये हो चुका है। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वामिका गब्बी, सारा अली खान, रकुल प्रीत भी हैं। 

4 of 5
'दृश्यम 3' - फोटो : सोशल मीडिया

‘दृश्यम 3’ का रहा बोलबाला  
मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने सातवें दिन 6.65 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाए। जबकि छठे दिन 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका कुल कलेक्शन अब तक 75.30 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में लीड रोल में मोहनलाल हैं, इसकी कहानी सस्पेंस थ्रिलर से भरी है, जो दर्शकों को पसंद आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'करुप्पु' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘करुप्पु’ का भी बढ़िया कलेक्शन जारी
सूर्या और तृषा स्टारर साउथ फिल्म ‘करुप्पु’ का कलेक्शन बुधवार को थोड़ा सा कम रहा। इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 4 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 12वें दिन 4.45 करोड़ रुपये इस फिल्म ने कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 163.20 करोड़ रुपये हो चुका है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें