उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ में ग्लेशियर फटने से भारी तबाही आ गई। ऋषिगंगा और फिर धौलीगंगा पर बने हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूट गया जिसके चलते एक बार फिर उत्तराखंड आपदा झेल रहा है। बांध टूटने के बाद से बाद से ऋषिगंगा और उसकी सहायक नदियों में बाढ़ आ गई। इसमें करीब 100-150 लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं एक दो लोगों के शव मिलने की खबर भी सामने आ रही है। प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाने के लिए सेना को भी लगाया गया है। इस दर्दनाक हादसे पर कई फिल्मी सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी है।