कुछ कुछ होता है
- फोटो : Social Media
कुछ कुछ होता है
हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार होती है और प्यार.....एक बार ही होता है। ये फिल्म अपने डायलॉग से लेकर गाने तक हर चीज के लिए काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म ने दर्शकों को सिखाया था कि प्यार दोस्ती है। राहुल और अंजली के किरदार में शाहरुख और काजोल को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में अंजली राहुल से प्यार करती है, लेकिन राहुल को टीना से प्यार हो जाता है। लव ट्राएंगल पर बनी ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में शाहरुख, काजोल और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका मे थे।