फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक दे इंडिया रिप्ले: हकीकत में 'रील लाइफ', ऑस्ट्रेलिया को हराया, अब टीम को देने हैं जिंदगी के श्रेष्ठ 120 मिनट

Mon, 02 Aug 2021 12:18 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महिला हॉकी टीम और फिल्म चक दे इंडिया का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में सेमिफाइनल में अपनी जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। बता दें कि महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस मैच में गुरजीत कौर के गोल और रक्षापंक्ति के बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी टीम ने तीन बार गोल्ड मेडलिस्ट रही ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाकर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

महिला हॉकी टीम ने सेमिफाइनल में बनाई जगह

इसके साथ ही लोगों को शमित अमीन के निर्देशन में बनी शाहरुख की फिल्म 'चक दे इंडिया' की याद आ गई। इस फिल्म में भी महिला हॉकी टीम वर्ल्ड कप जीतने के लिए मैदान में उतरती है और फिर जीत हासिल कर लेती है। हालांकि उनके लिए भी सेमिफाइनल से फाइनल और फिर वर्ल्ड कप तक का सफर आसान नहीं था और अब महिला हॉकी टीम को भी जीत हासिल करने के लिए अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ 120 मिनट देने होंगे।

 


 
विज्ञापन

2 of 5
महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
ट्वीटर पर भी इस जीत के साथ #ChakdeIndia ट्रेंड कर रहा है। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इतनी खुशी शायद किसी जीत पर महसूस नहीं हुई होगी। ये एक शानदार पल है। पहली बार महिला हॉकी टीम ओलंपिक के सेमिफाइनल में पहुंची, चक दे इंडिया'। वहीं खेल मंत्र अनुराग ठाकुर ने भी टीम की तारीफ करते हुए लिखा, 'शानदार परफॉरमेंस। भारतीय हॉकी टीम इतिहास रच रही है। ऑस्ट्रेलिया को हराकर हम सेमिफाइनल में पहुंच गए। महिला हॉकी टीम से कहना चाहेंगे कि 130 करोड़ देशवासी बस आपके साथ हैं'।

 
 
विज्ञापन

3 of 5
चक दे इंडिया फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
चक दे इंडिया फिल्म में भारत का फाइनल मुकाबला छह बार विश्वचैंपियन रह चुकी ऑस्ट्रेलिया टीम से हुआ था। ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय टीम फिल्म में वर्ल्ड कप जीती थी। जिस तरह से फिल्म के अंत में पेनल्टी कॉर्नर से जीत तय हुई थी वैसा ही कुछ मंजर इस खेल में भी देखने को मिला। चौथे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जोरदार हमले किए और लगातार दो कॉर्नर भी हासिल किए। उसे मैच में कुल 9 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वो इस पर गोल नहीं कर सकी। वहीं भारतीय टीम को सिर्फ एक कॉर्नर मिला और उसने इस गोल पर जीत पक्की कर दी। असल जिंदगी के मैदान में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया और तीन बार गोल्ड मेडल जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमिफाइनल में जगह बनाई।

4 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय महिला टीम का अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन भी इसी ओलंपिक में रहा, जब वो छह टीमों में चौथे स्थान पर रही।अब भारतीय महिला की इस जीत पर हर देशवासी को गर्व है। सभी महिला खिलाड़ियों को बधाई दे रहे हैं और देश को उम्मीद है कि सेमिफाइनल मैच भी ये टीम इसी मेहनत और लगन के साथ जीत जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : social media
बता दें कि सेमीफाइनल में भारत का सामना चार अगस्त को अर्जेंटीना से होगा, जिसने जर्मनी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इस प्रदर्शन से 41 साल में पहली बार महिला हॉकी में पदक की उम्मीद जगी है। बता दें कि भारतीय टीम मास्को ओलंपिक 1980 में चौथे स्थान पर रही थी लेकिन केवल छह टीमों ने हिस्सा लिया था और मैच राउंड रोबिन आधार पर खेले गए थे। इस बार भारतीय महिला हॉकी टीम अपने पूल में दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड को हराकर चौथे स्थान पर रही थी जबकि आस्ट्रेलिया अपने पूल में शीर्ष पर रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें