चाहत खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में चाहत खन्ना ने एक मीडिया संस्थान को इंटरव्यू दिया है। इस साक्षात्कार में चाहत खन्ना ने सुकेश पर कई कई खुलासे किए हैं। चाहत खन्ना ने बाताय, 'साल 2018 में मुझे जज के रूप में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फोन आया था। मुंबई एयरपोर्ट पर मैं एंजेल खान नाम की एक महिला से मिली, जिसने कहा कि वह मेरे साथ कार्यक्रम में जाएगी। जब हम दिल्ली में उतरे तो हमने स्कूल जाने के लिए एक कार ली। लेकिन थोड़ी देर बाद हम अचानक रुक गए और उसने कहा कि हमें कार बदलनी होगी, क्योंकि इसे स्कूल के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। हम फिर एक ग्रे इनोवा में चले गए और कुछ सेकंड के बाद मुझे एहसास हुआ कि हम तिहाड़ जेल के बाहर हैं। जब मैंने उससे इस बारे में पूछा, तो उसने कहा कि हमें जेल के रास्ते स्कूल में जाना है।'