बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और विवादों के लिए चर्चित अभिनेत्री सेलिना जेटली अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। वह अपने विचारों को बड़ी ही मुखरता से सामने रखती हैं और हर चीज का खुलकर समर्थन भी करती हैं। इसी में से एक एलजीबीटीक्यूआईए समुदाय का समर्थन रहा है, जो सेलिन लंबे समय से कर रही हैं। हालांकि, एक कार्यकर्ता के रूप में उनका सफर जरा भी आसान नहीं रहा है। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि जब वह खुलकर इस समुदाय के सपोर्ट में आई थीं, तब यह उनके लिए एक व्यक्तिगत लड़ाई बन गई थी और कोई भी उनका समर्थन करने के लिए आगे नहीं आया, यहां तक कि बॉलीवुड के एलजीबीटीक्यूआईए लोग भी नहीं आए थे।