फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलिना जेटली सहित इन 5 अभिनेत्रियों का दिल आया विदेशी पर, लिस्ट में माधुरी-प्रियंका भी

Fri, 22 Nov 2019 01:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
सेलिना जेटली, माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
'अपना सपना मनी मनी', 'खेल' और 'नो एंट्री' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं सेलिना जेटली 24 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। सेलिना ने दुबई के होटल व्यवसायी पीटर हॉग के साथ 2011 में शादी की। पीटर और उनकी मुलाकात पहली बार दुबई में हुई थी। सेलिना उस वक्त दुबई में भारतीय फैशन ब्रांड के स्टोर को लॉन्च करने गई थीं। पहली नजर में ही पीटर को सेलिना से प्यार हो गया था। बात मोहब्बत की हो तो वो सरहदें नहीं देखता। बॉलीवुड सितारों के साथ भी ऐसा ही है जब कई सितारों ने सात समंदर पार जाकर अपने पार्टनर को चुना। तो चलिए हम आपको ऐसे ही 5 जोड़ों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा
साल 2018 की चर्चित शादियों में प्रियंका चोपड़ा की शादी रही। प्रियंका ने 10 साल छोटे निक जोनस से उदयपुर में शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका अमेरिका में निक के साथ हैं। सोशल मीडिया पर वो पति के साथ लगातार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
radhika apte - फोटो : social media
राधिका आप्टे
वेब सीरीज और फिल्मों में अपनी धाक जमा चुकीं राधिका आप्टे ने भी अपना जीवन साथी विदेशी ही चुना। बहुत ही कम लोगों को पता है कि इंडस्ट्री में आने से पहले ही राधिका शादीशुदा थीं। उन्होंने साल 2012 में यूके बेस्ड म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी कर घर बसा लिया। 2011 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी जब राधिका कंटेम्पररी डांस सीखने लंदन गई थीं। 

4 of 5
Preity Zinta - फोटो : social media
प्रीति जिंटा
'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं। कल हो ना हो, वीर जारा और दिल चाहता है जैसी सुपरहिट फिल्में करने वालीं प्रीति ने गुपचुप तरीके से शादी की। उन्होंने अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से साल 2016 में शादी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
madhuri - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित
'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की चर्चा ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। अपनी मुस्कान से लोगों को दीवाना बना देने वालीं माधुरी ने साल 1999 में अमेरिका के रहने वाले डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली। श्रीराम पेशे से डॉक्टर हैं। 

करीना का दिखा कूल अंदाज तो साथ में स्पॉट हुए कार्तिक-जाह्नवी, देखें सितारों की तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें