फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मराठी भाषा में भी डब होगी अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी', मनसे से मिली हरी झंडी

Fri, 22 Nov 2019 11:55 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तानाजी - फोटो : तानाजी, फिल्म
अजय देवगन जल्द ही सिनेमाघरों में छत्रपति शिवाजी के सूबेदार तानाजी मालुसरे की बहादुरी और वीरता पर आधारित फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' लेकर दस्तक देने वाले हैं। कुछ दिनों पूर्व इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर को पसंद किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ajay Devgn - फोटो : Social Media
मेकर्स फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी में हैं, जिसके लिए वह हर भरसक प्रयास कर रहे हैं। अब इस कोशिश में अजय देवगन और पूरी टीम को एक बड़ी सफलता मिल गई है। दरअसल अजय शुरू से यह फिल्म मराठी भाषा में भी डब करना चाहते थे ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह फिल्म पहुंच सके। अजय की इस सोच पर अब राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

3 of 5
ajay devgn - फोटो : social media
मनसे सालों से हिंदी फिल्मों को मराठी भाषा में डब करने का विरोध करती रही है। हालांकि तनाजी मानुसरे की वीरता की कहानी को महाराष्ट्र में भी सभी तक पहुंचाने के लिए मनसे ने फिल्म के मराठी वर्जन को सपोर्ट करने का मन बना लिया है। मनसे और इसकी सिनेमा विंग चित्रपट सेना के अध्यक्ष अमेय खोपकर का शुक्रिया अदा करने के लिए अजय देवगन ने अमेय के समर्थन पत्र को शेयर करते हुए एक ट्वीट किया है। 

4 of 5
Tanaji the Unsung Warrior Trailer launch - फोटो : amar ujala mumbai
इस ट्वीट में उन्होंने लिखा,  'हमारी फिल्म 'तानाजी' को हिंदी के साथ मराठी में भी दिखाने की अनुमति देने के लिए अमेय और मनसे का शुक्रिया । यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि हम इस मराठा योद्धा की कहानी राष्ट्रीय भाषा के साथ उनकी मातृ भाषा में भी दिखा रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tanaji the Unsung Warrior Trailer launch - फोटो : amar ujala mumbai
गौरतलब है कि अमेय ने फिल्म के मराठी डबिंग का समर्थन करते हुए लिखा था, 'हिंदी सिनेमा को मराठी में डब करके प्रदर्शित करने का मनसे विरोध करती है, लेकिन तानाजी जैसी फिल्मों को दुनिया की सभी भाषाओं में डब करके दिखाना चाहिए। ताकि छत्रपति शिवाजी महाराज और उनका महान पराक्रम पूरी दुनिया तक पहुंच सके। निर्देशक ओम राउत और अभिनेता अजय देवगन का इसके लिए अभिनंदन।' फिल्म में अजय देवगन के अलावा काजोल, सैफ अली खान और शरद केलकर भी मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें