फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: जब इन स्टार्स को पसंद नहीं आई फैंस के साथ बदतमीजी, लगा दी थी अपने बॉडीगार्ड की क्लास

Thu, 23 Feb 2023 04:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
फिल्मी सितारों का उनके फैंस के साथ खास रिश्ता होता है। फैंस के बिना उनका करियर अधूरा है। वहीं फिल्मी सितारों की एक झलक पाने के लिए फैंस भी बेकरार रहते हैं। कई बार तो फैंस अपने पसंदीदा स्टार से मिलने के लिए सिक्योरिटी तोड़कर भी आगे आते हैं, लेकिन उनके बॉडीगार्ड फैंस के साथ बदतमीजी कर बैठते हैं। बॉडीगार्ड की ये हरकतें स्टार्स को पसंद नहीं आती और वह उन्हें फटकार भी लगा देते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बॉडीगार्ड ने फैंस के साथ बदतमीजी की। इस तरह की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने फैंस साथ बदतमीजी करने पर अपने बॉडीगार्ड की क्लास लगाई है।
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता अपने फैंस को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे बॉडीगार्ड ने धक्का मारकर गिरा दिया था। दरअसल, वह फैन अक्षय से मिलने के लिए बैरिकेडिंग से छलांग लगाकर आगे आ जाता है और अभिनेता के बॉडीगार्ड उसे धक्का मार कर गिरा देते हैं, जिसके बाद अक्षय बॉडीगार्ड को रोकते हैं और फैन को उठाकर गले लगाते हैं।

Shehzada Box Office Collection: 'शहजादा' को नहीं मिल रहे दर्शक, छठवें दिन भी फिल्म की कमाई में गिरावट जारी
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान

सलमान खान भी अपने फैंस के लिए बॉडीगार्ड पर बरस चुके हैं। भाईजान का गुस्सा सभी जानते हैं। सलमान अपने फैंस से बहुत प्यार करते हैं। अक्सर उनके साथ मस्ती करते हुए भी नजर आते हैं। एक बार इवेंट में जब फैन ने सलमान से मिलने की कोशिश की थी, तब उनके बॉडीगार्ड ने उसे धक्का मार कर पीछे कर दिया था। इस पर सलमान गुस्से में आ गए थे और उन्होंने अपने बॉडीगार्ड को तो थप्पड़ तक जड़ दिया था।

Swara Bhaskar Wedding: स्वरा की शादी पर महंत राजू दास का विवादित बयान, बोले- जिस कौम में रिश्ता जोड़ा, वहां...

4 of 6
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान

इस लिस्ट में सारा अली खान का नाम भी शामिल है। सारा को भी एक बार अपने बॉडीगार्ड की यह बदतमीजी पसंद नहीं आई थी। दरअसल, सारा इवेंट से निकल कर अपनी कार की ओर बढ़ रही थीं, उस दौरान एक फैन सेल्फी लेने के लिए उनके के पास आया, लेकिन बॉडीगार्ड ने उससे बदतमीजी की थी। इसके बाद अभिनेत्री ने बॉडीगार्ड को फैन से माफी मांगने के लिए कहा था और उन्होंने खुद भी माफी मांगी थी।

Priyanka Pandit: प्रियंका पंडित ने एमएमएस वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा करियर बर्बाद हो गया
विज्ञापन

5 of 6
यश - फोटो : सोशल मीडिया
यश

साउथ सुपर स्टार यश अपनी सादगी और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। जितना फैंस उनको पसंद करते हैं, उतना ही वह भी अपने फैंस को भरपूर प्यार देते हैं। फिल्म 'केजीएफ' के प्रमोशन के दौरान जब एक फैन यश के साथ सेल्फी लेने आया था, तब उनके बॉडीगार्ड ने उसे धक्का मार कर हटा दिया था। इस पर यश गुस्सा हो गए थे और उन्होंने खुद ही फैन का फोन लेकर सेल्फी खींची थी।

Mimi Chakraborty: अमीरात एयरलाइन की इस हरकत पर भड़कीं TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती, ट्वीट कर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram
रश्मिका मंदाना

साउथ की क्यूट अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। इवेंट के दौरान एक फैन ने रश्मिका मंदाना के पास आने की कोशिश की थी, तब उनके बॉडीगार्ड ने उसे सेल्फी लेने से मना कर दिया था और बदतमीजी भी की थी। इस पर रश्मिका ने अपने बॉडीगार्ड की क्लास लगा दी थी और खुद फैन के साथ सेल्फी ली थी।

Adipurush: आदिपुरुष को ट्रोल करने पर फिल्म के एडिटर आशीष म्हात्रे का बड़ा बयान, बोले- 90 सेकंड के टीजर से...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें