शमशेरा की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले कामगारों, तकनीशियनों व अन्य की संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने बीते महीने से साल में अनिवार्य छुट्टियों की सूची जारी की थी, जिसमें महीने के हर रविवार की छुट्टी के अलावा साल भर में 12 और छुट्टियों का ऐलान किया गया था। इस घोषणा के बारे में ‘अमर उजाला’ ने तहकीकात की तो पता चला कि अभी तक ये छुट्टियां लागू नहीं हुई हैं। यही नहीं, इस दौरान कुछ रोचक जानकारियां भी सामने आईं।