फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून पर क्या बोले बॉलीवुड सितारे? पीएम से बोलीं अभिनेत्री- 'ट्वीट बाद में करना..'

Tue, 17 Dec 2019 07:24 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
परिणीति चोपड़ा, विकी कौशल, पीएम नरेन्द्र मोदी और संध्या मृदुल - फोटो : सोशल मीडिया
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में बड़ा विरोध देखने को मिल रहा है। इस विरोध से देश की राजधानी दिल्ली भी अछूती नहीं है। दिल्ली की जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी के साथ ही कई इलाकों में भारी विरोध देखने को मिला। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बॉलीवुड से भी अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं बॉलीवुड सितारों के रिएक्शन्स...
विज्ञापन

2 of 6
परिणीति चोपड़ा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगर नागरिकों द्वारा अपने विचार व्यक्त करने से हर बार यही होता रहे तो कैब (Citizenship Amendment Bill) को भूल जाइए। हमें एक बिल पास करना चाहिए और अपने देश को लोकतांत्रिक देश कहना छोड़ देना चाहिए। अपने मन की बात कहने के लिए निर्दोष लोगों की पिटाई की जा रही है? बर्बर है।'
 
विज्ञापन

3 of 6
vicky kaushal - फोटो : amar ujala
विकी कौशल
बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जो हो रहा है, वह सही नहीं है। जिस तरह से यह हो रहा है, वह सही नहीं है। लोगों के पास अधिकार है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से अपने विचार रख सकें। यह हिंसा काफी दुखद है और साथ ही इसकी वजह से हमें अपने साथियों की चिंता हो रही है। किसी भी परिस्थिति में, लोकतंत्र से हमारा विश्वास नहीं हिलना चाहिए।'
 

4 of 6
Rakul Preet Singh - फोटो : Instagram
रकुल प्रीत
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बोलने का अधिकार, अभिव्यक्ति का अधिकार, और चुनने का अधिकार। मुझे आश्चर्य हो रहा है कि क्या यह सभी केवल पाठ्यपुस्तकों के लिए हैं, या हम सच में लोकतंत्र में रहते हुए नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करते हैं, जैसे हमारा दिल दिल्ली के छात्रों के लिए रो रहा है। हिंसा किसी भी चीज का समाधान नहीं है। हम किस दिशा में जा रहे है?'
 
विज्ञापन

5 of 6
Sandhya Mridul - फोटो : social media
संध्या मृदल
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बिगड़ते माहौल पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने 16 दिसंबर को ट्वीट करते हुए लिखा था, 'यह शांति, एकता और भाईचारा बनाए रखने का समय है. सभी से अपील है कि किसी भी तरह की अफवाह और झूठ से दूर रहें।' पीएम मोदी को रिट्वीट करते हुए अभिनेत्री संध्या मृदल ने लिखा, 'सर, जरूरत है कि आप विभिन्न राज्यों में पुलिस को बुलाएं और इस हिंसा को रोकें। ट्वीट बाद में कर लेना, धन्यवाद।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेणुका शहाणे
रेणुका शहाणे
अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने भी पीएम मोदी के ट्वीट को ही रिट्वीट करते हुए लिखा, 'सर, फिर आप सभी से कहिए की आपके आईटी ट्विटर हैंडल सेल से दूर रहें। वह सबसे ज्यादा अफवाहें और झूठ फैला रहे हैं और पूरी तरह से भाईचारे, शांति और एकता के खिलाफ हैं। असली, 'टुकडे टुकडे' गैंग आपका आईटी सेल है, कृपया उन्हें नफरत फैलाने से रोकें।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें