बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की मोस्ट अवेडिट फिल्म ‘83’ आज यानी 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में 1983 में हुए क्रिकेट के वर्ल्ड कप की कहानी दिखाई गई है, जिसमें भारत ने शानदार जीत हासिल की थी। फिल्म में रणवीर सिंह महान क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में हैं तो वही दीपिका, कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाती दिख रही हैं। इस फिल्म की कहानी में जोश और जज्बे को काफी खूबसूरती से परोसा गया है, जिसकी एक झलक ट्रेलर में सभी ने देख ली थी। फिल्म के ट्रेलर पर सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी और अब सेलेब्स फिल्म पर भी अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हटे हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई स्टार्स ने रणवीर और दीपिका की फिल्म ‘83’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान हर किसी ने फिल्म की कहानी और रणवीर व दीपिका की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। तो आइए आपको बताते हैं किसने क्या कहा है।