फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Marriage: 2025 में कौन सी जोड़ी बंधेगी शादी के बंधन में? जानिए किसके घर बज सकती है सबसे पहले शहनाई

Tue, 25 Mar 2025 08:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs Marriage In 2025: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक, कई मशहूर जोड़ियों की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि 2025 में उनके पसंदीदा सितारे शादी के बंधन में बंधेंगे या नहीं। आइए, एक नजर डालते हैं उन जोड़ियों पर जो इस साल सात फेरे ले सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
इस साल ये सितारें कर सकते हैं शादी? - फोटो : इंस्टाग्राम
सबसे पहले बात करते हैं आदर जैन और आलेखा आडवाणी की। इस जोड़ी ने हाल ही में शादी कर ली है, जिससे उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। अब बाकी जोड़ियों की बारी है। अब देखना ये है कि इनमें से सबसे पहले किसके घर शहनाई बजती है। 2025 में कई सितारों की शादियों का साल बन सकता है। हालांकि, इनमें से किसी भी स्टार्स ने अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ऋतिक रोशन और सबा आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
ऋतिक रोशन और सबा आजाद
सबसे पहले बात करते हैं ऋतिक रोशन और सबा आजाद की। ऋतिक और सबा अक्सर एक दूसरे की इंस्टाग्राम पर लाइक और कमेंट करते हैं। दोनों ही लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। हो सकता है कि यह दोनों कथित तौर पर 2025 में शादी कर लें।
विज्ञापन

3 of 7
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@tejasswiprakash
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा 
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी की दुनिया के फेवरेट कपल हैं। 'बिग बॉस' से शुरू हुई उनकी लव स्टोरी अब शादी तक पहुंच सकती है। फैंस को उम्मीद है कि इस साल इनके घर शहनाई बज सकती है। 
 

4 of 7
कृति सेनन और कबीर बाहिया - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति सेनन और कबीर बाहिया
कृति सेनन और कबीर बाहिया भी कई बार पार्टी को लेकर चर्चा में रहते हैं। कृति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर के साथ उनकी नजदीकियां कई बार सोशल मीडिया के जरिए सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हो सकता है कि 2025 में ये जोड़ी भी शादी कर ले।
 
विज्ञापन

5 of 7
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम@shikharpahariya
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। दोनों को कई बार सार्वजनिक जगहों पर एक साथ देखा गया है। कथित तौर पर दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:
Salman Khan: सलमान खान के स्टारडम से इंप्रेस हैं यह निर्देशक, शुरू से करना चाहते थे फिल्म में भाईजान को कास्ट
विज्ञापन

6 of 7
जैस्मिन भसीन और अली गोनी - फोटो : इंस्टाग्राम@jasminbhasin2806
जैस्मिन भसीन और अली गोनी
जैस्मिन भसीन और अली गोनी की जोड़ी को 'बिग बॉस 14' में प्यार हुआ था। तभी से दोनों एक साथ हैं। फैंस इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और हो सकता है कि उनके फैंस का यह सपना 2025 में पूरा हो जाए।

यह भी पढ़ें:
Sonu Nigam: डीटीयू फेस्ट में भीड़ ने फेंके पत्थर-बोतलें, भड़के सोनू निगम, बोले- मैं आपके लिए आया हूं यहां...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट भी इस लिस्ट में शुमार हैं। तृप्ति की फिल्मों के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती है। कई बात तृप्ति को सैम के साथ देखा जा चुका है। कथित तौर पर तृप्ति और सैम भी इस साल शादी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:
Salman Khan Sikandar: सलमान की 'सिकंदर' पर चली सेंसर की कैंची, मिला U/A सर्टिफिकेट, जानिए रन टाइम की जानकारी..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें