फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद दमदार वापसी नहीं कर पाए ये बड़े सितारे, कुछ हुए गायब तो कोई कर रहा संघर्ष

Sat, 06 Jan 2024 04:51 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में सितारे अपना चमकता हुआ करियर बनाने का सपना लिए आते हैं और कड़ी मेहनत के बाद उनका करियर सफलता की बुलंदी पर भी पहुंच जाता है। हालांकि, अपने चमकते हुए करियर को बीच में छोड़ कुछ सितारे किसी कारण से फिल्मों से ब्रेक ले लेते हैं, लेकिन जब वापसी करते हैं, तब दर्शकों के सिर से उनका क्रेज उतर चुका होता है और वे दमदार वापसी नहीं कर पाते। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद दमदार वापसी नहीं कर पाए।
विज्ञापन

2 of 6
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सुपरस्टार गोविंदा का। गोविंदा ने हिंदी सिनेमा में कई हिट फिल्में दी। एक्शन से लेकर कॉमेडी फिल्मों के जरिए उन्होंने। दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। एक समय था जब दर्शकों के सिर उनकी फिल्मों का क्रेज चढ़ा रहता था। हालांकि, फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद उनका चमकता हुआ करियर नीचे आ गया और दर्शकों के बीच उनका जादू कम हो गया। ब्रेक के बाद वापसी करने पर उनकी फिल्में कुछ खास नहीं चलीं। वहीं अब वे फिल्मों में नजर भी नहीं आते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आमिर खान - फोटो : social media
आमिर खान
इस लिस्ट में अगला नाम सुपरस्टार आमिर खान का है। आमिर में भी फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद वापसी की, लेकिन उनकी फिल्में फ्लॉप हो गईं। आमिर ने लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद भी फिल्मों से ब्रेक का एलान किया था। अब वे ब्रेक के बाद फिर सितारे जमीन पर फिल्म से वापसी करेंगे।
Raid 2: अजय देवगन ने शुरू की 'रेड 2' की शूटिंग, निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख से भी उठाया पर्दा

4 of 6
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर
सोनम कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सोनम ने भी बॉलीवुड में अपना अच्छा करियर बनाया। हालांकि, मां बनने के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया, ताकि वे अपना परिवार संभाल पाए। वहीं उन्होंने बॉलीवुड में वापसी करने की सोची, लेकिन वे दमदार स्क्रिप्ट की तलाश में हैं।
विज्ञापन

5 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शिल्पा ने बॉलीवुड में अपनी अदाओं का खूब जादू चलाया और अभिनय से इंडस्ट्री पर राज किया। उन्होंने लंबे समय तक बॉलीवुड से ब्रेक लिया और रियलिटी शोज को जज करती नजर आईं। बीते साल उन्होंने सुखी फिल्म से बॉलीवुड में वापसी की, लेकिन उनकी यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
Shah Rukh Khan: तो इस साल बन ही जाएगी विशाल और शाहरुख की जोड़ी, जमाने से चली आ रही चर्चाओं को फिर मिले पंख
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भूमिका चावला - फोटो : सोशल मीडिया
भूमिका चावला
अभिनेत्री भूमिका चावला भी फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद दमदार वापसी नहीं कर पाईं। उन्होंने बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा, लेकिन फिल्मों से ब्रेक लेकर वे इंडस्ट्री से लंबे समय तक गायब रहीं। ब्रेक के बाद वे सलमान खान के साथ हाल ही में 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म में नजर आईं, लेकिन दर्शकों का ध्यान आकर्षित नहीं कर पाईं। फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई।
Ira Wedding: आमिर खान एक पिता के रूप में भी हैं परफेक्ट, आयरा की शादी की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें