बीते दिनों खबर आई कि अभिनेता शाहरुख खान नए साल में अपने फैंस को अपनी तीन फिल्मों की घोषणा करके तोहफा देंगे। बताया जा रहा है कि उन तीन फिल्मों में से शाहरुख खान निर्माता निर्देशक विशाल भारद्वाज की एक फिल्म करने जा रहे हैं। विशाल भारद्वाज एक अलग तरह की सिनेमा के लिए जाने जाते हैं। और, शाहरुख खान पहली बार विशाल भारद्वाज की स्टाइल की फिल्मों का हिस्सा बनेंगे। लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब विशाल भारद्वाज के साथ शाहरुख खान के काम करने की चर्चा हो रही।