फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Story: इन सितारों की प्रेम कहानी पर 'काल' पड़ा भारी, पार्टनर ने दुनिया को अलविदा कहकर दिया सदमा

Sat, 30 Dec 2023 01:19 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत के कई ऐसे सितारे हैं जिनकी प्रेम कहानी काल की भेंट चढ़ गई। पार्टनर ने दुनिया को अलविदा कहकर जिंदगी भर तक का सदमा दे दिया।
 
विज्ञापन
1 of 5
प्यार पर भारी पड़ा काल - फोटो : अमर उजाला
माना जाता है कि प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। जब प्यार होता है तो सबकुछ अच्छा लगता है। सच्चा प्यार काफी नसीबवालों को मिलता है। हमारे टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्हें जिंदगी में सच्चा प्यार मिला है। हालांकि कई ऐसे भी सेलेब्स हैं, जिनका इश्क मुकम्मल नहीं हो पाया। इन सितारों ने अपनी जिंदगी में सबकुछ हासिल कर लिया लेकिन इनकी मोहब्बत अधूरी रह गई। आज हम आपको इस खास लेख में उन सितारों के बारे में बताएंगे, जिनकी प्रेम कहानी काल की भेंट चढ़ गई-
विज्ञापन

2 of 5
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल

'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की लव स्टोरी के बारे में आप सभी लोग जानते हैं। दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान के रियलिटी शो में ही हुई थी। इसके बाद सिद्धार्थ और शहनाज के बीच प्यार पनपने लगा। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। हार्ट अटैक की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो गई, और वे हमेशा-हमेशा के लिए शहनाज गिल को छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

3 of 5
साजिद नाडियाडवाला-दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या भारती- साजिद नाडियाडवाला

दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला की पहली मुलाकात फिल्म 'शोला और शबनम' के सेट पर हुई थी। इस मूवी में दिव्या, गोविंदा के अपोजिट थीं। साजिद के लिए यह पहली नजर का प्यार था। साजिद अक्सर दिव्या को देखने के बहाने से सेट पर पहुंचा करते थे फिर धीरे-धीरे दोनों की बात बढ़ी और आगे चलकर इन्हें एक-दूजे के लिए प्यार का एहसास हुआ। महज 18 की बाली उम्र में ही दिव्या ने फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला से शादी कर ली। हालांकि, शादी के 11 महीने के भीतर ही अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया, और इससे साजिद को तगड़ा झटका लगा था। 

Prabhas Next Film: प्रभास की अगली फिल्म का एलान, निर्देशक मारुति संग मिलाया हाथ

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती

इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें तो, दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। इस बात का खुलासा सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हुआ था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती बिखर गई थीं। साथ ही अदाकारा को काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा था।

Munna Bhai 3: 'मुन्ना भाई 3' की कहानी पर काम कर रहे राजकुमार हिरानी, कहा- मैं और संजू चाहते हैं एक और फिल्म...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल राज सिंह, प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रत्युषा बनर्जी-राहुल राज

टीवी अदाकारा प्रत्युषा बनर्जी ने राहुल राज को डेट किया था। दोनों एक दूसरे पर अपनी जान छिड़कते थे। हालांकि, प्रत्युषा बनर्जी ने पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद राहुल राज बुरी तरह टूट गए थे। ऐसे में राहुल राज और प्रत्युषा बनर्जी की प्रेम कहानी पर भी ग्रहण लग गया।

Siddhant Chaturvedi: 'प्यार को दुनिया की नजर लग जाती है', बोले 'खो गए हम कहां' स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें