फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी इन दिनों अपनी फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने पहली बार राजकुमार हिरानी के साथ सहयोग किया। राजकुमार ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें 'मुन्ना भाई' भी शामिल है। 2003 में राजकुमार ने अपनी प्रतिष्ठित कॉमेडी फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' बनाई, जिसके जरिए उन्होंने मुन्ना भाई यानी संजय दत्त और सर्किट यानी अरशद वारसी को दर्शकों के सामने पेश किया। दो फिल्मों के बाद दर्शकों को तीसरी किस्त का इंतजार है, जिस पर राजकुमार ने बड़ा अपडेट दिया है।