Holi 2025: 2024 में कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे। किसी ने पहली बार शादी की तो कोई दूसरी बाद शादी के बंधन में बंधा। इस लिस्ट में ऐसे कपल्स के नाम हैं, जो अब शादी के बाद अपनी पहली होली मनाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
शादी के बाद पहली होली मनाएंगे ये सेलेब्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस साल 14 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं बॉलीवुड में कई ऐसे कपल्स हैं, जिन्होंने 2024 में शादी की थी। ये उन अभिनेत्रियों की ससुराल में पहली होली होने वाली है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा से लेकर शोभिता धूलिपाला और कीर्ति सुरेश का नाम भी शामिल है।
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल
सबसे पहले बात करते हैं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने मुस्लिम अभिनेता जहीर इकबाल से शादी की है। सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून साल 2024 में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। अब दोनों शादी के बाद अपनी पहली होली 14 मार्च को साथ में मनाने वाले हैं।
अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ
अदिति राव हैदरी और साउथ अभिनेता सिद्धार्थ ने भी बड़ी धूम धाम से शादी की। अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने सितंबर साल 2024 में शादी की थी। सिद्धार्थ से शादी के बाद अदिति की उनके ससुराल में यह पहली होली होगी।
कीर्ति सुरेश- एंटनी थाटिल
साउथ और बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति सुरेश का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने 12 दिसंबर साल 2024 में एंटनी थाटिल से शादी रचाई थी। कीर्ति की शादी में साउथ के कई स्टार्स शामिल हुए थे। कीर्ति की शादी में दलपति विजय ने भी शिरकत की थी। दोनों की शादी गोवा में हुई थी। कीर्ति ने साउथ इंडियन वेडिंग के बाद क्रिश्चियन वेडिंग भी की थी। वहीं अब कीर्ति की भी शादी के बाद ससुराल में ये पहली होली होने वाली है।
नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला
बॉलीवुड अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला ने साउथ अभिनेता नागा चैतन्य संग शादी की है। नागा की यह दूसरी शादी है। क्योंकि इससे पहले नागा ने सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता टूट गया और तलाक के बाद नागा ने शोभिता से शादी कर ली। शोभिता के साथ नागा चैतन्य ने 4 दिसंबर को हैदराबाद में ग्रैंड वेडिंग की थी। शोभिता अब शादी के बाद अपने ससुराल में पहली होली मनाने वाली हैं।