फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: शाहरुख खान से लेकर अली फजल तक, बी टाउन के ये सितारे कर चुके हैं उमराह और हज

Fri, 02 Dec 2022 04:00 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'डंकी 'का सऊदी अरब शेड्यूल पूरा हो गया है। इसके बाद अभिनेता ने मक्का में उमराह सफर को पूरा किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं और अभिनेता ट्विटर पर ट्रेंड होने लगे थे। वहीं, बता दें कि बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं, जो मक्का और मदीना के इस पाक स्थल पर जाकर उमराह और हज कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने भी अपनी मां को उमरा करवाया था। वे अपनी मां जीनत हुसैन के साथ साल 2012 में मक्का गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी मां से वादा किया था कि वह उन्हें इस पवित्र स्थल पर अपने साथ ले जाएंगे और उमरा करवाएंगे। 

Nora Fatehi: दिल्ली में ईडी दफ्तर पहुंचीं नोरा फतेही, 200 करोड़ की ठगी और सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
विज्ञापन

3 of 5
sana khan, सना खान - फोटो : social Media
सना खान 
फिल्मी दुनिया को छोड़ अभिनेत्री सना खान ने मौलाना मुफ्ती सैयद से निकाह कर लिया था। रमजान के महीने में वह अपने शौहर के साथ मक्का गईं और अपना हज का सफर पूरा किया, जिसकी तस्वीरें सना ने फैंस संग सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

Bear Grylls: यूक्रेन के राष्ट्रपति से मिले बेयर ग्रिल्स, नए शो में दिखाएंगे जंग से तबाह देश के लोगों के हालात

4 of 5
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौहर खान 
अभिनेत्री गौहर खान ने अपने पति जैद दरबार से निकाह करने के कुछ ही दिनों के बाद मक्का में उमराह पूरा किया। सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी खुशी साझा करते हुए गौहर ने लिखा था, 'अपने पति के साथ उमराह करने का मेरा सपना सच हो गया। यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है।'

Jubin Nautiyal: सीढ़ियों से गिरे जुबिन नौटियाल, सिर और पसली में लगी चोट, जानिए अब कैसी है सिंगर की हालत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
अली फजल 
बॉलीवुड अभिनेता अली फजल ने भी साल उमराह को पूरा किया। अभिनेता के मुताबिक, उन्होंने यह उमराह अपनी मां और नाना के लिए अदा किया है, जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। उस समय अली अपनी हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' की शूटिंग के लिए सऊदी अरब पहुंचे हुए थे, जहां उन्हें इस पाक स्थल पर जाने का मौका मिला।

Paresh Rawal: ‘सस्ते गैस सिलेंडर से बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे’, परेश रावल के बयान पर मचा बवाल, मांगी माफी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें