फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Party: मनीष मल्होत्रा से शाहरुख खान तक, बॉलीवुड सितारों की दिवाली पार्टी में सजती है सितारों की महफिल

Sun, 27 Oct 2024 02:55 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवाली पर बॉलीवुड में भी काफी चकाचौंध नजर आती है। इसमें कुछ बड़े सितारों की दिवाली पार्टी हमेशा चर्चा में रहती है। आइए आपको बताते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन
1 of 7
इन सितारों के घर होती है दिवाली पार्टी - फोटो : अमर उजाला
दिवाली की त्योहार अब बहुत पास है। इसके साथ ही रोशनी, उत्साह और खुशियां सभी जगह फैल रही हैं। दिवाली की धूम बॉलीवुड में भी काफी चकाचौंध भरी होती है। दिवाली पर कुछ खास सितारों के घर पार्टी होती है। इसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल होते हैं। दिवाली की शानदार पार्टियां शुरू हो चुकी हैं। इसी सिलसिले में आपको बताते हैं, उन सेलेब्स के बारे में जिनके घर दिवाली की शानदार रौनक दिखाई देती है। इसमें मनीष मल्होत्रा, अमिताभ बच्चन, करण जौहर जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं इन बॉलीवुड दिवाली पार्टियों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
मनीष मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @manishmalhotra05
मनीष मल्होत्रा
बॉलीवुड के फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर हर साल दिवाली पर शानदार दिवाली पार्टी होती है। इसमें सभी बी टाउन बॉलीवुड सितारे पहुंचते हैं। इस साल 2024 में भी मनीष मल्होत्रा की पार्टी में सितारों की महफिल सजी रही।
विज्ञापन

3 of 7
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के घर भी दिवाली की रौनक दिखाई देती है। शाहरुख खान के घर मन्नत में दिवाली पार्टी का आयोजन हर साल होता है। इसमें बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारे नजर आते हैं।

4 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर जलसा में भी दिवाली पार्टी हर साल आयोजित की जाती है। इस पार्टी में बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स शामिल होते हैं। प्रशंसकों को भी हर साल इस पार्टी का इंतजार रहता है।
विज्ञापन

5 of 7
एकता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ektarkapoor
एकता कपूर
निर्माता-निर्देशक एकता कपूर के घर भी धूमधाम से दिवाली पार्टी का आयोजन होता है। इस पार्टी में टीवी और बॉलीवुड की दुनिया के बड़े सितारे पहुंचते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
करण जौहर
निर्माता-निर्देशक करण जौहर बॉलीवुड की दुनिया का बड़ा नाम हैं। करण जौहर के घर दिवाली पार्टी हमेशा चर्चा में रहती है। इस पार्टी में बॉलीवुड की दुनिया के बड़े सितारे पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
संदीप खोसला - फोटो : इंस्टाग्राम
अबू जानी-संदीप खोसला
अबू जानी-संदीप खोसला भी दिवाली पर शानदार दिवाली पार्टी देते हैं। इस पार्टी की रौनक और पहुंचने वाले सितारों को देखने के लिए प्रशंसक इंतजार करते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें