बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में अभिनेत्री चाहत पांडे से निर्देशक रोहित शेट्टी ने मस्ती भरा सवाल किया। उन्होंने चाहत से पूछा कि आपका जो घर में क्रश है, उसे आपकी मम्मी पसंद करेंगी। इस पर चाहत ने भी जवाब दिया। आइए आपको बताते हैं वीकेंड के वार में क्या कुछ होगा खास।
बिग बॉस 18 में वीकेंड के वार पर घरवालों मिलने बाजीराव सिंघम और रोहित शेट्टी पहुंचे। सलमान खान के साथ रोहित शेट्टी भी घरवालों के साथ कुछ मस्ती मजाक करते नजर आए। आज यानी रविवार को भी वीकेंड के वार पर घरवालों और रोहित शेट्टी के बीच नया प्रोमो जारी हुआ है। इसमें रोहित शेट्टी घरवालों के साथ मस्ती कर रहे हैं। सबसे पहले रोहित शेट्टी ने चाहत पांडे से सवाल किया। उन्होंने कहा जवाब न में देने पर झटका लगेगा।
विज्ञापन
2 of 5
चाहत पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
रोहित शेट्टी ने पूछा चाहत पांडे से सवाल
निर्देशक रोहित शेट्टी बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में चाहत पांडे से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी ने कहा कि अगर आपने न कहा तो आपको झटके लगेंगे। चाहत पांडे से रोहित शेट्टी कहते हैं कि आपका घर में क्रश है, उसे आपकी मम्मी पसंद करेंगी। इस पर चाहत कहती हैं कि मेरा घर में कोई क्रश नहीं है। इसके बाद उनको जोरदार झटका लगता है, जिस पर वे चिल्लाती और रोती नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर सलमान खान, अजय देवगन और रोहित शेट्टी के साथ घरवाले हंस रहे हैं।
अविनाश और करण वीर के बीच हुई झड़प
वीकेंड के वार में सलमान ने पूछा कि विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा के बीच किसका दिल ज्यादा काला है। इस पर चाहत, शिल्पा और अविनाश मिश्रा ने अपनी बात कही। इस बीच अविनाश और करण वीर मेहरा के बीच भी झगड़ा हो गया। अविनाश ने अपनी राय रखते हुए कहा, 'आप जो ये दूसरों की जिंदगी में मिट्टी का तेल डालकर आग लगाते हैं..' इतने में करण वीर कहते हैं, 'प्वाइंट ऑफ व्यू देना है कि नहीं देना है'।
बिग बॉस 18 में घरवालों के बीच इन दिनों राशन को लेकर हुए टास्क में अरफीन खान और अविनाश मिश्रा के व्यवहार को लेकर बातें सुनने को मिलीं। इस टास्क में ईशा और शिल्पा ने अपनी निजी चीजों को दिया, जिसके बाद दोनों फूट-फूट कर रोती नजर आईं।