मायानगरी मुंबई के अनेक रंग हैं। जहां यह कुछ आम लोगों को बेहद कम वक्त में शोहरत का स्वाद चखा देती है, तो वहीं कुछ लोग एड़ियां घिसते-घिसते थक जाते हैं, लेकिन उन्हें मन मुताबिक काम नहीं मिल पाता है। वहीं, आम घरों से निकलकर अचानक मनोरंजन जगत की चकाचौंध देखने वाले कुछ स्टार्स इसमें इस कदर रम जाते हैं कि वह असल में क्या हैं, यही भूल जाते हैं। सफलता, पैसा और शोहरत मिलते ही यह सितारे इंडस्ट्री की पार्टी का हिस्सा बनकर वहां खूब मस्ती करते नजर आते हैं। साथ ही कुछ स्टार्स तो ऐसे भी हैं, जो नशे की लत में चूर होकर अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार लेते हैं। इसमें इंडस्ट्री के आज के समय के कुछ पॉपुलर स्टार्स भी शामिल हैं, जिन्होंने घर से दूर नाम और पैसा कमाकर नशे को अपना साथी बना लिया और आगे चलकर जब उन्हें समझ आया कि यह गलत है, तो उन्होंने रीहैब सेंटर का रुख किया। ये स्टार्स कौन हैं, आइए जान लेते हैं-