एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
इस बारे में बातचीत के दौरान फिल्म के निर्देशक एम के शिवाक्ष ने कहा, 'इस विषय पर फिल्म बनाने के लिए हम पिछले चार वर्षो से काम कर रहे हैं। इन वर्षों में रिसर्च के दौरान हमें जो जानकारी मिली, उसी के आधार पर हमने यह फिल्म बनाई है। ट्रेन पर हुए हमले की योजना पूर्व निर्धारित थी या नहीं, अगर पूर्व निर्धारित थी तो वह किस स्तर पर की गई? इन तमाम सवालों के जवाब इस फिल्म 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' में देखने को मिलेंगे।'