कोरोना महामारी के आने के बाद ओटीटी की दुनिया में काफी उछाल आया। देखते ही देखते कई सितारों ने ओटीटी पर दस्तक दी तो कुछ ने आनन-फानन में ओटीटी डेब्यू का एलान कर डाला। इस फेहरिस्त में अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, शाहरुख खान जैसे कई ए-लिस्टर एक्टर्स भी शुमार हैं। हालांकि, वक्त के साथ-साथ उनके ओटीटी प्रोजेक्टस से जुड़ी खबरों की जानकारी भी आनी बंद हो गईं। अब हाल ही में नाना पाटेकर ने अपने ओटीटी डेब्यू की घोषणा की है। वह प्रकाश झा की वेब सीरीज 'लाल बत्ती' में नजर आएंगे। नाना के ओटीटी डेब्यू की खबर ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर उन सितारों की वेब सीरीज कहां गईं, जिन्होंने काफी पहले इसका एलान किया था! पढ़िए हमारी रिपोर्ट...