पिछले आठ साल से प्रसारित हो रहा शो 'भाबीजी घर पर हैं' अपने मजेदार किरदारों और कहानियों के जरिए लगातार अपने दर्शको का मनोरंजन करता आ रहा है। हालांकि इस शो के कई कलाकार बदले लेकिन फिर भी इस शो की लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा। पहले इस शो में अंगूरी भाबी का किरदार शिल्पा शिंदे निभा रही थी, अब वह किरदार शुभांगी अत्रे निभा रही हैं। विभूति नारायण मिश्रा की पत्नी अनीता भाबी का किरदार पहले सौम्या टंडन निभा रही थी, उनके शो छोड़ने के बाद इस किरदार में नेहा पेंडसे नजर आई, अब इस भूमिका को विदिशा श्रीवास्तव निभा रही हैं। 'भाबीजी घर पर हैं' के 2000 एपिसोड पूरे हो चुके हैं और इसका जश्न यहां मुंबई में शानदार तरीके से मनाया गया।