फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सबसे महंगी अभिनेत्री' के घर आयकर विभाग का छापा, कई सुपरस्टार की फिल्मों में किया है काम

Thu, 16 Jan 2020 06:45 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Rashmika Mandanna - फोटो : social media
दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वालीं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के घर पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा की सबसे मंहगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह कर्नाटक के कोडुगु जिले के विराजपेट में में रहती हैं, जहां कुछ आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की है। 
विज्ञापन

2 of 4
Rashmika Mandanna - फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट द हिंदू की खबर के अनुसार कर्नाटक के कोडुगु जिले के विराजपेट में स्थित रश्मिका मंदाना के घर पर गुरुवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने सर्च और सीजर अभियान चलाया गया। बेंगलुरु के आयकर विभाग के अधिकारियों की एक टीम गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे रश्मिका मंदाना के घर पहुंची। खबर के मुताबिक उस समय रश्मिका घर में थीं या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, अभी तक न तो अभिनेत्री और न ही आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी को लेकर आधिकारिक बयान आया है। 
विज्ञापन

3 of 4
Rashmika Mandanna - फोटो : social media
गौरतलब है कि बीते दिनों मीडिया में इस तरह की खबरें आई थीं कि रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई शानदार और सुपरस्टार कलाकारों के साथ काम किया है। हालांकि जब रश्मिका मंदाना से उनकी फीस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात का पूरी तरह से खंडन किया। उन्होंने कहा था कि 'मैं तो अभी फिल्मों में बेबी स्टेप्स ले रही हूं और बिल्कुल भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस नहीं हूं।’ 
विज्ञापन

4 of 4
Rashmika Mandanna - फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में रश्मिका ने कहा, ‘जब लोग कहते हैं कि मैं सबसे ज्यादा पैसा फिल्म का लेती हूं, तो मैं हैरान हो जाती हूं, पता नहीं यह खबर कहा से फैल रही है। कहां से यह खबर आ रही है और यह कहां जा रही है। मेरे पास बैंक में कोई पैसा नहीं है। मैं अब भी एक न्यू कमर ही हूं।’ आपको बता दें कि रश्मिका ने कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: घर में एंट्री करते ही शहनाज के पिता ने दी कसम, बोले- 'सिद्धार्थ के साथ सब खत्म करो'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें