फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया के 'गंगूबाई' लुक पर पिता महेश भट्ट ने दिया रिएक्शन, मां ने भी ऐसे की तारीफ

Thu, 16 Jan 2020 05:50 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया, महेश भट्ट, सोनी राजदान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी हर फिल्म के जरिए खुद को साबित किया है। अब आलिया एक बार फिर से तैयार हैं अपना जादू बिखेरने के लिए। आलिया की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से आलिया का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। इस लुक में आलिया बेहद शानदार लग रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
gangubai - फोटो : social media
आलिया के इस लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है। ये लुक शेयर होते ही सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। आलिया की फिल्म के इस पोस्टर पर बॉलीवुड के सितारों की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में इस पोस्टर पर एक खास शख्स की प्रतिक्रिया आई है जो बेशक आलिया के लिए खास है।
विज्ञापन

3 of 5
gangubai - फोटो : social media
इस पोस्टर पर आलिया के पिता और निर्माता निर्देशक महेश भट्ट की प्रतिक्रिया आई है। महेश ने आलिया के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मैं उन लोगों की प्रशंसा करता हूं जो लाख तूफानों का सामना करने के बाद भी चमकना चुनते हैं।' केवल महेश ही नहीं बल्कि आलिया की मां ने भी बेटी की खूब प्रशंसा की है।
 

 

4 of 5
Alia and Soni
आलिया की मां सोनी राजदान ने भी आलिया के इस लुक पर कमेंट किया है। सोनी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'खूबसूरत, आकर्षक और रहस्यमयी एक तस्वीर में सबकुछ, आलिया मैं इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।' सोनी के इस ट्वीट पर बेटी आलिया ने भी कमेंट किया है। आलिया ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है 'आई लब यू ब्यूटीफुल मॉमी'।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt - फोटो : social media
गौरतलब है कि आलिया के माता-पिता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से भी कई हस्तियों ने आलिया के इस लुक की तारीफ की है। बता दें कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 11 सितंबर 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया के साथ अजय देवगन भी करीम लाला के किरदार में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म के सात ही आलिया पहली बार संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में काम करेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें