सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा जैसे तमाम सितारों को बड़े परदे पर पेश करने वाले वैसे तो तमाम निर्देशक रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनकी खोज जिस एक इंसान ने की, वह कौन हैं? जी हां, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नए चेहरों की खोज को एक अलग हुनर की तरह विकसित करने का काम अभी ज्यादा पुराना नहीं है और साल 2006 में कास्टिंग की बाकायदा कॉरपोरेट स्टाइल में दफ्तर खोलकर शुरुआत करने वाले शख्स का नाम है, मुकेश छाबड़ा। मुकेश छाबड़ा की खासियत है कि वह गैर फिल्मी परिवारों और गैर मुंबइया कलाकारों को सिनेमा में आगे बढ़ाने में जी जान से जुटे रहते हैं और यही नहीं जिन लोगों में उन्हें जरा भी टैलेंट दिखता है, वह खुद उन्हें एक्टिंग सिखाने में भी जुट जाते हैं।