फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिंद सोमन पर केस दर्ज और फिर पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे सलमान-शाहरुख, पांच खबरें

Sat, 07 Nov 2020 12:21 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिलिंद सोमन, सलमान खान, शाहरुख खान - फोटो : Instagram
अभिनेता, मॉडल और फिटनेस प्रमोटर मिलिंद सोमन के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। 4 नवंबर को मिलिंद ने अपने जन्मदिन पर एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में मिलिंद न्यूड होकर समुंद्र के किनारे भागते हुए नजर आ रहे थे। इस फोटो पर कई लोगों ने आपत्ति भी जताई थी।

अश्लीलता फैलाने के आरोप में मिलिंद सोमन पर दर्ज हुआ केस, जन्मदिन पर साझा की थी न्यूड तस्वीर

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिलीप जोशी - फोटो : Instagram
टीवी धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिलीप जोशी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर निशाना साधा है। उन्होंने वेब सीरीज में गालियों के इस्तेमाल और अश्लीलता पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हर चीज की एक सीमा होती है।

बेव सीरीज में गालियों के चलन पर भड़के 'जेठालाल', बोले- हर चीज की एक सीमा होती है

 
विज्ञापन

3 of 5
कृति खरबंदा - फोटो : Instagram
साल 2020 जाते-जाते भी पूरी दुनिया पर कहर बरसा रहा है। बॉलीवुड के लिए  ये साल अब तक काफी बुरा रहा है। एक तो कोरोना के चलते वैसे ही फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान हो रहा है और ऊपर से कई कलाकार भी बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं। इस बीच अभिनेत्री कृति खरबंदा ने खुलासा किया है कि उन्हें मलेरिया हो गया है।

इस बीमारी के बाद कृति खरबंदा की हो गई ऐसी हालत, तस्वीर पोस्ट कर बोलीं- मैं जल्द ठीक हो जाऊंगी

 

4 of 5
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और अभिनेत्री काजोल के फैंस के लिए खुशखबरी है। शाहरुख- काजोल की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी हो गई है और यह फिल्म मराठा मंदिर में फिर से दिखाई जा रही है।

शाहरुख- काजोल के फैंस के लिए खुशखबरी, मराठा मंदिर में हुई DDLJ की वापसी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : फाइल फोटो
बहुत दिनों से चर्चाएं हैं कि हिंदी फिल्मों के बादशाह रह चुके अभिनेता शाहरुख खान यशराज फिल्म्स के बैनर तले एक फिल्म 'पठान' करने जा रहे हैं लेकिन अब तक इस फिल्म की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस फिल्म को लेकर समय-समय पर आ रही नई खबरों में शुक्रवार सुबह से ही मुंबई में इस खबर की भी चर्चा रही कि शाहरुख के साथ इस फिल्म में दबंग अभिनेता सलमान खान भी नजर आएंगे। सलमान और शाहरुख के प्रशंसक हकीकत में यही तो चाहते हैं कि कभी तो करण-अर्जुन एक साथ आएं!

फिर बनेगी शाहरुख और सलमान की बड़े परदे पर जोड़ी, यहां पढ़िए ये धमाकेदार खबर विस्तार में

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें