फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लीलता फैलाने के आरोप में मिलिंद सोमन पर दर्ज हुआ केस, जन्मदिन पर साझा की थी न्यूड तस्वीर

Fri, 06 Nov 2020 11:12 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindrunning
अभिनेता, मॉडल और फिटनेस प्रमोटर मिलिंद सोमन के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। 4 नवंबर को मिलिंद ने अपने जन्मदिन पर एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में मिलिंद न्यूड होकर समुंद्र के किनारे भागते हुए नजर आ रहे थे। इस फोटो पर कई लोगों ने आपत्ति भी जताई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram
न्यूज एजेंसी एनआई के मुताबिक, सोशल मीडिया पर न्यूड तस्वीर साझा करने के आरोप में मिलिंद सोमन पर आईपीसी की धारा 294 और धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि धारा 294, अश्लील कार्य और गाने जबकि धारा 67, इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री के प्रकाशित करने पर लगाई जाती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : फाइल
मिलिंद अक्सर अपने फैंस को फिटनेस गोल देते हैं। इसी के चलते जन्मदिन पर उन्होंने समुंद्र के किनारे रनिंग करते हुए अपनी तस्वीर साझा की। फोटो में मिलिंद ने शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं पहना है। जिसमें उनकी फिट बॉडी पूरी तरह से दिख रही है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टू मी'। 

4 of 5
पूनम पांडे, सैम बॉम्बे - फोटो : instagram:sambombay
पूनम पांडे भी पर दर्ज हुआ था मामला
इससे पहले गोवा में अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में पूनम पांडे को हिरासत में लिया गया था। उन्होंने सरकारी संपत्ति पर अश्लील वीडियो शूट किया था। गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने पूनम पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूनम पांडे - फोटो : instagram/ipoonampandey
हालांकि शुक्रवार को पूनम पांडे और उनके पति सैम को कोर्ट से जमानत मिल गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूनम और उनके पति सैम बिना अदालत की अनुमित के गोवा से बाहर नहीं जा सकते हैं। इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया जा चुका है।

शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं राइमा सेन, दादी थीं राजकुमारी तो नानी कहलाईं 'महानायिका'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें