फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes Photos Of The Day: इन पांच तस्वीरों से मिलेगा सातवें दिन का पूरा अपडेट, जानिए रेड कार्पेट पर अब किसकी हुई एंट्री

Tue, 24 May 2022 09:52 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
cannes 2022 - फोटो : social media
कान फिल्म फेस्टिवल 2022, दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहा है। फ्रांस के रिवेरा शहर में आयोजित 'कान 2022' में भारतीय अभिनेत्रियां लगातार अपनी ग्लैमरस अदाओं के कारण शो स्टॉपिंग उपस्थिति दर्ज कर रही हैं। पूरी दुनिया की हसीनाओं के बीच हमारी भारतीय अभिनेत्रियां अलग ही चमक रही हैं। दीपिका पादुकोण से लेकर हेली शाह तक कान फिल्म फेस्टिवल में मौजूद अभिनेत्रियां हर दिन कुछ अलग और हटकर करने की कोशिश करने में जुटी हुई हैं। कल यानी कान के सातवें दिन रेड कार्पेट पर नरगिस फाकरी की एंट्री हुई। अभिनेत्री ने अपने अवतार से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। आइए देखते हैं इन हसीनाओं की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 6
urvashi rautela - फोटो : social media
उवर्शी रौतेला 
कान फिल्म फेस्टिवल के 75वें संस्करण से भारतीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की दो तस्वीरें सामने आई हैं। एक में वह वाइट हॉलटर नेक सिल्क गाउन पहने नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी में वह वी नेक ब्लू गाउन पहने दिख रही हैं। अपने दोनों ही लुक को कंप्लीट करने के लिए उर्वशी ने बन बनाया हुआ है। अपने दोनों ही अवतारों में उर्वशी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।   
विज्ञापन

3 of 6
नरगिस फाखरी - फोटो : social media
नरगिस फाखरी 
बॉलीवुड अभिनेत्रियां कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर धूम मचा रही हैं और उनका साथ देने अब नरगिस फाखरी भी फ्रांस पहुंच गई हैं। हॉल्टर नेक गाउन पहन मिनमल मेकअप के साथ नरगिस कान के रेड कार्पेट पर किसी परी से कम नहीं लग रहीं थी। पिंक गाउन पर सिल्वर वर्क उनके इस आउटफिट को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना रहा था, जिसके साथ उन्होंने डायमंड इयरिंग्स भी पहने हुए थे। 

4 of 6
हेली शाह - फोटो : social media
हेली शाह 
कान में हमारी लगभग सभी अभिनेत्रियों ने पैंटसूट पहना, तो ऐसे में हेली शाह कैसे पीछे रह सकती थीं। फिल्म फेस्टिवल के सातवें दिन हेली शाह ने ऑफ वाइट कलर का कोट-पैंट पहना, जिसमें वह गजब की सुंदर लग रही थीं। मेसी बन और मिनिमल मेकअप वाला हेली का यह लुक उन्हें और भी क्लासी लुक दे रहा था। उन्होंने अपने इस लुक को हाई हील्स और डायमंड इयरिंग्स के साथ पेयर किया हुआ था।   
विज्ञापन

5 of 6
मीरा चोपड़ा - फोटो : social media
मीरा चोपड़ा
हॉलीवुड आइकॉन प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन और अभिनेत्री मीरा चोपड़ा भी कान में शिरकत कर रही हैं। वह अपनी फिल्म ‘सफेड’ के पोस्टर लॉन्च के लिए फ्रेंच रिवेरा पहुंची हैं। कान के सातवें दिन मीरा ने अपना देसी अंदाज दिखाते हुए वाइट साड़ी पहनी, जिसमें वह स्वर्ग से उतरी किसी अपसरा की तरह लग रही थीं। खुले बालों के साथ पर्ल ज्वैलरी मीरा के लुक को कंप्लीट कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : twitter
दीपिका पादुकोण 
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रेड कार्पेट पर एक बार फिर अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया। सामने आई तस्वीरों में दीपिका ने ब्लैक कलर का शिमरी फ्लोर लेंथ बॉडीकॉन गाउन पहना हुआ था। अपने इस स्टनिंग लुक को कंप्लीट करने के लिए दीपिका ने मेसी बन और स्मोकी आई मेकअप कर रखा था। उनका यह लुक हमें उनकी फिल्म 'कॉकटेल' के वेरोनिका की याद दिला रहा था।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें