फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes Film Festival: आज से नहीं 1954 से कांस फेस्टिवल में धाक जमा रही हैं भारतीय फिल्में, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Tue, 17 May 2022 08:43 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
कांस फिल्म फेस्टिवल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड बनाम साउथ विवाद के बीच विदेश में बंगाली, हिंदी, तमिल, तेलुगू आदि फिल्में मिलकर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। जी हां, इस बार आयोजित होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की छह फिल्मों की स्क्रीनिंग होने जा रही है। लेकिन यह पहला मौका नहीं है, जब भारत की फिल्मों ने विदेशों में अपनी छाप छोड़ी हो। इससे पहले भी भारतीय सिनेमा की फिल्मों ने बाकी विदेशी फिल्मों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। आज हम इस खबर में आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कान्स फिल्म फेस्टिवल में खूब सराहा गया है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
A Night of Knowing Nothing - फोटो : सोशल मीडिया
ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग (A Night of Knowing Nothing)
'ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग' एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जिसका निर्देशन पायल कपाड़िया ने किया है। 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म में एक इंडियन स्टूडेंट की जिंदगी का जिक्र है। इस फिल्म को कांस फिल्म फेस्टिवल के 74वें एडिशन यानी 2021 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री के लिए गोल्डन अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन

3 of 8
The Lunch Box - फोटो : सोशल मीडिया
द लंच बॉक्स (The Lunch Box )
फिल्म 'लंचबॉक्स', रितेश बत्रा द्वारा लिखित और निर्देशित 2013 की एक ऐतिहासिक-रोमांटिक फिल्म है। इसमें इरफान खान और निम्रत कौर के अलावा भारती आचरेकर, नकुल वैद और नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहायक भूमिका में हैं। इस फिल्म की स्क्रीनिंग 2013 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में की गई थी।

4 of 8
Salaam Bombay - फोटो : सोशल मीडिया
सलाम बॉम्बे (Salaam Bombay)
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान की यह दूसरी फिल्म है, जिसने कांस फिल्म फेस्टिवल में अपनी खास जगह बनाई थी। 1988 में आई फिल्म सलाम बॉम्बे को उसी साल कांस फिल्म फेस्टिवल में खास सम्मान प्रदान किया गया था। मीरा नैयर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में स्लम एरिया में रहने वाले बच्चों की जिंदगी के बारे में बताया गया गया था।
विज्ञापन

5 of 8
Kharij - फोटो : सोशल मीडिया
खारिज (Kharij)
खारिज, रामपद चौधरी की नोवल पर आधारित है, जिसे देश और विदेश में काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म को 1983 में कांस फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल जूरी अवॉर्ड से नवाजा गया था।
विज्ञापन

6 of 8
पाथेर पांचाली - फोटो : सोशल मीडिया
पाथेर पांचाली (Pather Panchali)
'सत्यजीत रे' के डायरेक्शन में बनी 'पाथेर पांचाली' एक इंडियन बंगाली फिल्म है, जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। 1955 में आई इस फिल्म को 1956 के कांस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट ह्यूमन डॉक्यूमेंट्री का खिताब मिला था। 
विज्ञापन

7 of 8
बूट पॉलिश (1954) - फोटो : सोशल मीडिया
बूट पॉलिश (Boot Polish)
1954 में आई फिल्म 'बूट पॉलिश' ने दर्शकों को काफी भावुक कर दिया था। प्रकाश अरोड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की चाइल्ड एक्टर नाज को 1955 के कांस फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल ऑनर दिया गया था। राज कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म में दो भाइयों कि कहानी बताई गई है, जिन्हें जबरन भीख मांगने के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन

8 of 8
दो बीघा जमीन
दो बीघा जमीन (Do Bigha Zameen)
1953 में आई फिल्म 'दो बीघा जमीन' में बलराज साहनी और निरूपा रॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं। हिंदी सिनेमा की बेस्ट फिल्मों में से एक माने जाने वाली इस फिल्म को 1954 के कांस फिल्म फेस्टिवल में विशेष अवॉर्ड से नवाजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें