फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Who Served In Indian Army: एक्टर बनने से पहले भारतीय सेना में रहे ये कलाकार, कोई था मेजर तो कोई कर्नल

Tue, 17 May 2022 08:37 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मोहन लाल, बिक्रमदीत कंवरपाल - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 भारतीय सिनेमा जगत के लिए काफी खास है। बीते कुछ दिनों में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और आने वाले दिनों में भी कई बड़ी फिल्में हैं, जो रिलीज के लिए तैयार हैं। इस लिस्ट में आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ भी शामिल है। इस फिल्म में आयुष्मान भारतीय अफसर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। आयुष्मान की यह पहली फिल्म होगी, जिसमें अभिनेता का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में भी सिनेमा जगत में कई ऐसे सितारे हैं, जो सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं। आइए आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
मोहन लाल - फोटो : सोशल मीडिया
मोहन लाल
मोहन लाल साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, जिनकी फिल्मों ने फैंस के बीच धमाल मचाया है। कम ही लोग जानते हैं कि सुपरस्टार मोहन लाल ने भारतीय 'टेरिटोरियल आर्मी' में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्राप्त की है। मोहन लाल ने यह रैंक साल 2009 में एक्टर बनने के बाद हासिल की थी।
विज्ञापन

3 of 6
गुफी पेंटल - फोटो : सोशल मीडिया
गुफी पेंटल
अभिनेता गुफी पेंटल को आखिर कौन नहीं जानता है। अभिनेता को 'महाभारत' सीरियल के 'शकुनी मामा' के किरदार से खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि गुफी पेंटल भारतीय सेना में बतौर कैप्टन अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

4 of 6
आनंद बक्शी - फोटो : सोशल मीडिया
आनंद बक्शी
दिवंगत गीतकार आनंद बक्शी खूबसूरत गानों के लिए याद किए जाते हैं। उनके सदाबहार गाने लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। आनंद बक्शी ने रॉयल इंडियन नेवी में कैडेट के रूप में दो साल तक काम किया था। आनंद बक्शी को 4 बार फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
बिक्रमदीत कंवरपाल - फोटो : सोशल मीडिया
बिक्रमजीत कंवरपाल
दिवंगत अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'पेज 3', 'डॉन', 'कॉर्पोरेट', 'रॉकेट सिंह', 'जब तक है जान' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। बिक्रमजीत कंवरपाल भारतीय सेना के रिटायर्ड मेजर हैं। उन्होंने रिटायर होने के बाद साल 2002 में सिनेमा जगत में कदम रखा। 1 मई 2021 को अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
रहमान
रहमान ने हिंदी सिनेमा में कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह बतौर पायलट 'रॉयल इंडियन एयर फोर्स' में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अभिनेता ने सिनेमा जगत में आने के लिए पायलट की नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें