फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2022: कान फिल्म फेस्टिवल में रोमांस, अमेरिकन मॉडल ने रेड कार्पेट पर सबके सामने बॉयफ्रेंड को किया लिप लॉक

Fri, 27 May 2022 05:34 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कान फेस्टिवल में प्यार में डूबा कपल - फोटो : social media
कान फिल्म फेस्टिवल में इस समय देश विदेश के सेलिब्रिटीज का जलवा कायम है। रेड कार्पेट पर हसीनाएं अपने-अपने लुक से सबका ध्यान आकर्षित कर रही हैं लेकिन अमेरिकन मॉडल काया गेरबर और उनके बॉयफ्रेंट ने रेड कार्पेट पर सबके सामने किस kiss करके सभी को हैरत में डाल दिया। यूं भरी महफिल में दोनों के रोमांस ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया और लोगों की निगाहें उन पर जाकर ठहर गईं। उनके इस प्यार भरे मूमेंट की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
कान फेस्टिवल में रोमांस - फोटो : social media
इस समय कान फेस्टिवल में चुनिंदा फिल्मों का प्रीमियर किया जा रहा है। जिसके लिए सभी सेलिब्रिटीज कान में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। इसी क्रम में एक्टर ऑस्टिन की फिल्म 'एल्विस' को भी कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाए जाने के लिए चुना गया था। इस मौके पर वह गर्लफ्रेंड मॉडल काया गेरबर संग शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 4
काया गेरबर, बॉयफ्रेंड ऑस्टिन - फोटो : social media
काया गेरबर अपने बॉयफ्रेंड ऑस्टिन के  साथ रेड कार्पेट पर लाल रंग की ड्रेस में पहुंची थीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं। दरअसल ऑस्टिन की फिल्म को कान फेस्टिवल में प्रदर्शित किए जाने की खुशी को काया गेरबर ने एक्टर को किस Kiss करके जाहिर किया। दोनों भरी भीड़ में एक दूसरे के प्यार में खोए हुए दिखाई दिए। 
विज्ञापन

4 of 4
मॉडल काया गेरबर एक्टर ऑस्टिन बटलर - फोटो : social media
30 वर्षीय एक्टर ऑस्टिन ब्लैक कलर के सूट में पहुंचे थे। उन्होंने सूट के साथ क्लासिक बो और नीले रंग के ब्रोच के साथ लुक को कंप्लीट किया था। वहीं मॉडल काया गेरबर भी लाल रंग की बैक स्ट्रेपी गाउन में रेड कार्पेट पर पहुंची। उन्होंने के साथ लाइट मेकअप और ब्रूनेट बन के साथ अपने ओवरऑल लुक को सिंपल रखा था, लेकिन अपने इस सिंपल लुक में भी गेरबर काफी खूबसूरत लग रही थीं वहीं ऑस्टिन भी हैंडसम हंक लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें