आजादी से साल भर पहले ही जिस भारतीय सिनेमा ने कान फिल्म फेस्टिवल में धमाका कर दिया था, उस के लिए इस साल का कान फिल्म फेस्टिवल में कुछ नहीं है। और, ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि आश्चर्यजनक रूप से भारत की एक भी फिल्म इस साल कान फिल्म फेस्टिवल की किसी भी आधिकारिक कैटेगरी में शामिल नहीं हो पाई है। इसके बावजूद भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय का एक भारी भरकम दल जनता से मिले टैक्स के पैसे पर फ्रांस घूमने जा रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखिए किस दिन लगेगा भारतीय अभिनेत्रियों का रेड कारपेट पर नंबर और कान फिल्म फेस्टिवल के बारे में दिलचस्प जानकारियां।
विज्ञापन
2 of 6
deepika padukone, aishwarya rai, kangana ranaut,
- फोटो : social media
भारत से कोई फिल्म नहीं
कान फिल्म फेस्टिवल में दुनिया भर की फिल्मों का चार मुख्य और आधिकारिक श्रेणियों में प्रदर्शन होता है। इन कैटेगरीज में फिल्मों के चयन के लिए काफी पहले से जूरी काम करने लगती है। कान फिल्म फेस्टिवल की आयोजन टीम अपने प्रतिनिधि भी दुनिया के तमाम देशों में फिल्में चुनने के लिए भेजती है। लेकिन, कान फिल्म फेस्टिवल में इस साल किसी भी भारतीय फिल्म को किसी भी कैटेगरी में जगह तक नहीं मिली है। कान फिल्म फेस्टिवल की आधिकारिक श्रेणियों के नाम हैं, कंपटीशन सेक्शन, ए सर्टेन रिगार्ड सेक्शन, क्रिटिक्स वीक सेक्शन और डायरेक्टर्स फोर्टनाइट।
विज्ञापन
3 of 6
cannes
सबसे पहले ‘नीचा नगर’ ने जीता सम्मान
कान फिल्म फेस्टिवल में जिस भारतीय फिल्म फेस्टिवल ने सबसे पहला और सबसे बड़ा धमाका किया था वह है मशहूर निर्देशक चेतन आनंद की फिल्म नीचा नगर। इस फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल का सबसे बड़ा सम्मान मिला। इस सम्मान को तब ग्रां प्री ज फेस्टिवल इंटरनेशनल द फिल्म अवार्ड के नाम से जाना जाता था। बाद में इसी सम्मान का नाम बदलकर 1955 में पाम डी ओर हो गया।
4 of 6
Cannes Film Festival
ब्रांड्स का प्रचार
72वें कान फिल्म फेस्टिवल की चर्चा भारत में इस बार सिर्फ हो रही है तो इसकी चंद हीरोइनों के रेड कारपेट पर अपने ब्रांड्स के प्रमोशन को लेकर। मंगलवार को शुरू होकर 25 मई तक चलने वाले दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में से एक कान फिल्म फेस्टिवल में इस बार मुंबई की जिन अभिनेत्रियों के रेड कारपेट वॉक की तारीखें पक्की हो चुकी हैं, उनमें शामिल हैं दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत, ऐश्वर्या राय, हुमा खान और हिना खान।
विज्ञापन
5 of 6
Cannes Film Festival
रेड कारपेट की ये है डेट शीट
कान फिल्म फेस्टिवल मैनेजमेंट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेड कारपेट पर कान में सबसे पहले दीपिका पादुकोण को जगह मिली है। वह गुरुवार यानी 16 मई को लोरियल ब्रांड की तरफ से रेड कारपेट पर उतरेंगी। 17 मई को कान फिल्म फेस्टिवल में हिना खान की बारी है, जहां वह अपनी एक शॉर्ट फिल्म भी लेकर जा रही हैं। इसके अलावा जिस अभिनेत्री की तारीख पक्की हो चुकी है, वह हैं ऐश्वर्या राय बच्चन। ऐश्वर्या राय कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर 19 मई को उतरेंगी।
ये अभिनेत्रियां भी कतार में
दीपिका, हिना और ऐश्वर्या के अलावा इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में कंगना रनौत, हुमा कुरैशी और सोनम कपूर भी रेड कारपेट पर अपने अपने ब्रांड्स की तरफ से उतरने वाली हैं। कंगना फ्रांस में 16 से 18 मई तक रहेंगी, हुमा कुरैशी की बारी 19 या 20 मई को आएगी और सोनम कपूर 20 या 21 मई में से किसी एक दिन रेड कारपेट की शोभा बनेंगी।