फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मेकअप आर्टिस्ट की वजह से स्टार बनीं माधुरी दीक्षित, डायरेक्टर ने एक ही झटके में ऑफर की थी फिल्म

Wed, 15 May 2019 12:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
माधुरी दीक्षित
वैसे तो बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो बिना मेकअप के बहुत साधारण दिखते हैं, लेकिन मेकअप के बाद उनकी कायापलट हो जाती है। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं माधुरी दीक्षित। माधुरी दीक्षित की सफलता के पीछे वैसे तो माधुरी की कड़ी मेहनत हैं लेकिन इसके अलावा एक शख्स ऐसे भी थे जिन्हे माधुरी की काबीलित का अंदाजा हो गया था। वो शख्स हैं पंढ़री जुकर। पढ़री जुकर हिंदी सिनेमा के मेकअप आर्टिस्ट हैं जिन्होंने बड़े से बड़े कलाकारों की कायापलट कर दी।
विज्ञापन

2 of 6
माधुरी दीक्षित
आज माधुरी दीक्षित का जन्मदिन है। माधुरी एक ऐसी अदाकारा हैं जिनके लिए लोगों की दीवानगी आज भी उतनी ही है जितनी की पहले थी। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें एक फिल्म में काम करने के लिए एक महिला कलाकार के तौर पर सबसे ज्यादा पैसे मिलते थे। आज भी माधुरी फिल्मों में एक्टिव हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'अबोध' से की थी। माधुरी के साधारण लुक की वजह से उन्हें लीड रोल की फिल्में बहुत कम मिलती थीं। ऐसा ही एक किस्सा सुभाष घई के साथ बताया जाता है।

4 of 6
पंढ़री जुकर, माधुरी
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक शुरू-शुरू में बिना मेकअप के माधुरी खूबसूरत नहीं दिखती थी। मेकअप आर्टिस्ट पंढ़री जुकर बताते हैं, "सुभाष घई ने कर्मा फिल्म के एक गाने के लिए माधुरी दीक्षित को लिया था लेकिन जब उन्होंने माधुरी को देखा, तो सुभाष घई को कहा कि इस लड़की के नयन-नक्श सुंदर हैं। तुम इसे हीरोइन क्यों नहीं लेते?
विज्ञापन

5 of 6
माधुरी दीक्षित
सुभाष ने उन्हें मना कर दिया और कहा कि ये लड़की बहुत साधारण है, मुझे इसमें हीरोइन वाला चार्म नहीं दिखता। सुभाष का कहना था कि तुम इसकी सिफारिश इसलिए कर रहे हो क्योंकि ये तुम्हारे महाराष्ट्र की है। तब पंढ़री जुकर ने सुभाष घई से आधे घंटे का समय मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माधुरी दीक्षित
जब पंढ़री जुकर ने माधुरी का मेकअप किया और सुभाष के सामने पेश किया तो सुभाष घई हैरान रह गए। माधुरी को देखते ही उन्होंने कर्मा फिल्म का वो गाना हटा दिया और अपनी अगली फिल्म में उन्होंने माधुरी को लीड हीरोइन का किरदार दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें