फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pooja Hegde: कान 2022 से पहले खो गए थे पूजा हेगड़े के आउटफिट्स, फिर बिना मेकअप ऐसे हुईं तैयार

Fri, 20 May 2022 04:34 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पूजा हेगड़े - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े की कान 2022 की जर्नी काफी दिलचस्प रही। एक तरफ जहां यूजर्स अभिनेत्री के फैशन की तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री ने कुछ हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। कान फिल्म फेस्टिवल 2022 में स्ट्रैपलेस पिंक गाउन के साथ फेदर स्कर्ट में रेड कार्पेट पर शानदार उपस्थिति दर्ज कराने वाली पूजा हेगड़े का सूटकेस खो गया था। इस सूटकेस में उनके मेकअप का सामान और आउटफिट्स थे, जो वह कान फिल्म फेस्टिवल में पहनने वाली थीं। 
विज्ञापन

2 of 4
पूजा हेगड़े - फोटो : social media
अगर आप पूजा हेगड़े की रेड कार्पेट की तस्वीरें देखेंगे तो एक पल के लिए भी आपको इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि अभिनेत्री ने अपनी ड्रेस, मेकअप और हेयर एक्सेसरीज खो दी थीं। एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेत्री ने खुलासा किया कि कान 2022 के रेड कारपेट पर जाने से उन्हें पता चला कि उनका सूटकेस खो गया है। 
विज्ञापन

3 of 4
पूजा हेगड़े  - फोटो : social media
पूजा हेगड़े ने बताया, "हमने अपने सभी हेयर प्रोडक्ट्स, मेकअप, आउटफिट्स खो दिए। जब हम उतरे थे तब सभी सामान हमारे पास ही था। फिर पता चला कि आउटफिट्स वाला सूटकेस कहीं खो गया है। हमारे पास रोने तक का समय नहीं था। मुझसे ज्यादा मेरी टीम ज्यादा घबरा गई थी। उन्हें रीलैक्स करने के लिए मैंने कहा कि 'ठीक है। कोई बात नहीं। चलो कार में बैठेते हैं। फिटिंग ट्राई करते हैं। मैं आउटफिट्स देख रही थी और मेरी टीम वहां थी। इसके बाद टीम ने मेकअप और बालों के लिए नए सामान लिए। हम इन सब में इतना उलझ गए थे कि हमने न दोपहर का भोजन किया, न ही नाश्ता किया।"
विज्ञापन

4 of 4
cannes film festival 2022 - फोटो : social media
पूजा हेगड़े, भारत के 11 मेंबर डेलिकेशन में शामिल थीं। इसके अलावा केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में एआर रहमान, रिकी केज नयनतारा, पूजा हेगड़े, आर माधवन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें