फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2022: कान के दूसरे दिन भी अपने लुक को लेकर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या राय, ट्रोल्स ने कहा- उन्होंने अपना आकर्षण खो दिया है

Fri, 20 May 2022 04:13 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों दुनियाभर के सितारे फ्रांस में चल रहे कान फिल्म महोत्सव में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रहे हैं। बॉलीवुड के भी कई सितारे भी इस महोत्सव में शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
ऐश्वर्या राय - फोटो : twitter

इन दिनों दुनियाभर के सितारे फ्रांस में चल रहे कान फिल्म महोत्सव में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रहे हैं। बॉलीवुड के भी कई सितारे भी इस महोत्सव में शिरकत कर रहे हैं। कान महोत्सव के 75वें संस्करण में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, उर्वशी रौतेला, तमन्ना भाटिया, पूजा हेगड़े, हिना खान, हेली शाह समेत कई अभिनेत्रियां नजर आ रही हैं। इसी क्रम में ये एक्ट्रेसेस हर दिन कान में लिए अपने नए-नए लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी क्रम में पूर्व मिस वर्ल्ड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय इन दिनों कान के अपने लुक्स को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। 

विज्ञापन

2 of 4
ऐश्वर्या राय - फोटो : twitter
दरअसल, अभिनेत्री लगातार कान में अपने लुक्स को लेकर ट्रोल हो रही हैं। अपने पहले दिन के लुक को लेकर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर हैं। दरअसल, एक्ट्रेस को उनके दूसरे दिन के लुक के लिए भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक्ट्रेस के दूसरे दिन के लुक को देख नेटिजन्स तरह- तरह के कमेंट कर अभिनेत्री को ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स उन्हें आर्टिफिशयल ब्यूटी से लेकर उन्हें आउटफिट तक को भयानक बता रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
ऐश्वर्या राय - फोटो : twitter

अभिनेत्री के लुक को देख एक यूजर ने लिखा, फिलर और बोटोक्स ट्रीटमेंट गलत हो गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, उन्होंने बोटोक्स कराया और अब उनका चेहरा काफी आर्टिफिशयल हो गया है। एक अन्य ने लिखा, सॉरी लेकिन उन्होंने अब अपना आकर्षण खो दिया है। इतना ही नहीं नेटिजन्स उनके आउटफिट को लेकर भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, जाओ कुएं में कूद जाओ, कितनी भयानक ड्रेस है। वहीं एक यूजर ने पूछा, आपकी ड्रेस का डिजाइनर कौन हैं? 

विज्ञापन

4 of 4
ऐश्वर्या राय - फोटो : Instagram

इससे पहले भी अभिनेत्री को कान में उनके लुक के लिए ट्रोल किया गया था। इस फेस्टिवल के पहले दिन अभिनेत्री ने पिंक रंग का आउटफिट पहना हुआ था। एक्ट्रेस ने डबल कॉम्पेक्ट ड्रिल ब्लेजर और पैंट पहनी थी, जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई। लेकिन फैंस को उनका यह लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स करते हुए ट्रोल्स उनके मेकअप को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें