फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री ने सरकार पर साधा निशाना, ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा #IStandWithRajinikanth, पांच खबरें

Sat, 21 Dec 2019 05:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rajinikanth, Renuka and Mahesh Bhatt - फोटो : file photo
नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लेकर देशभर में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार, गुजरात सहित देश के कई और राज्यों में लोग प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। यहां तक कि यूपी की राजधानी लखनऊ और गुजरात के अहमदाबाद में प्रदर्शनकारियों का उग्र रूप देखा गया। लोगों ने पत्थरबाजी और आगजनी की। सुरक्षा को देखते हुए यूपी के कई शहरों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। देशभर में हो रहे इस प्रदर्शन पर बॉलीवुड सितारे लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जानिए सितारों ने क्या कहा?

विज्ञापन

2 of 6
रजनीकांत - फोटो : ANI
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने एक ट्वीट किया। यह ट्वीट चर्चा में बना हुआ है। इस ट्वीट से यह तो साफ नहीं है कि रजनीकांत ने सीएए के विरोध या समर्थन में ट्वीट किया। हालांकि रजनीकांत के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर #IStandWithRajinikanth ट्रेंड करने लगा है। रजनीकांत ने ट्वीट किया- 'हिंसा और दंगों को किसी भी चीज के समाधान का जरिया नहीं बनाया जाना चाहिए। मैं भारत के लोगों से यही कहूंगा कि वह एकजुट रहें और भारत की सुरक्षा और हित का पूरा ध्यान रखें।'
 
विज्ञापन

3 of 6
रेणुका शहाणे - फोटो : file photo
हर मामले पर अपनी बेबाक राय देने वाली अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने भी एक ट्वीट किया। रेणुका ने यह ट्वीट यूजर को जवाब देते हुए किया। इस ट्वीट में रेणुका ने यूजर को करारा जवाब दिया है जिसमें उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर लताड़ लगाई है। रेणुका सहाणे ने लिखा- 'मम्मी कहते हो अपशब्दों की बौछार करते हो? बहुत अच्छे संस्कार हैं आपके!'
 

4 of 6
सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध गुरुवार को चेन्नई में भी देखने को मिला। इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन के लिए पुलिस ने इजाजत मांगी गई थी लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन से कुछ वक्त पहले ही परमीशन के लिए मना कर दिया। इसके बावजूद हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और अपना विरोध जाहिर किया। इस विरोध में उनका साथ देने साउथ अभिनेता सिद्धार्थ भी पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए सिद्धार्थ ने कहा- 'ये भयानक कानून है और हमें लगातार इसके खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए। प्रदर्शन करना हमारा हक है। मैंने प्रदर्शनकारियों को कहा है कि उन्हें संयम नहीं खोना चाहिए और हमेशा देखते रहना चाहिए कि वे क्या कह रहे हैं क्योंकि आपके किसी भी बयान को तोड़-मरोड़ने के लिए लोग तैयार हैं। हमें इसके खिलाफ एकजुट रहना होगा।'
 
विज्ञापन

5 of 6
mahesh bhatt - फोटो : file photo
फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने एक तस्वीर साझा कर ट्टीट किया। इस ट्वीट में महेश ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें एक छात्रा पुलिस वाले को गुलाब का फूल देते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर साझा करते हुए महेश भट्ट ने लिखा- 'फूल देती हुई छात्रा।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sayani Gupta - फोटो : Social Media
देशभर में हो रहे हिंसक प्रदर्शन पर अभिनत्री सयानी गुप्ता ने भी ट्टीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सयानी गुप्ता ने एक तस्वीर साझा करते हुए कहा- 'यह राजनीतिक संघर्ष नहीं है। यह सामाजिक संघर्ष है। ये सरकार इतनी अड़ियल क्यों है कि वह इस कानून का विरोध करने वाले लाखों नागरिकों की बातें सुनने के बजाय पुलिस बर्बरता और सरकार द्वारा लाए गुंडों का इस्तेमाल कर दंगे पैदान करना चाह रही है।'
 

भाई की तारीफ करते नजर आए आयुष्मान खुराना, बोले- 'अपारशक्ति मुख्य किरदार के लायक है'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें