फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA के विरोध में सड़क पर उतरे ये बॉलीवुड सितारे, फरहान अख्तर से स्वरा भास्कर तक ने उठाई आवाज

Sat, 21 Dec 2019 05:37 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
caa protest - फोटो : social media
नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन जारी है। अब ये मामला मुंबई में भी बढ़ता नजर आ रहा है। इस एक्ट के खिलाफ कुछ फिल्मी सितारे भी मुंबई की सड़कों पर उतर आए। इसमें फिल्मकार फरहान अख्तर, अनुराग कश्यप और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी प्रदर्शन में शामिल हुए । यहां कई राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता और छात्र भी पहुंचे थे।

 
विज्ञापन

2 of 6
mahesh bhatt - फोटो : Twitter
प्रदर्शन में निर्देशक कबीर खान, उनकी पत्नी मिनी माथुर, निर्देशक नीरज घायवान, निखिल आडवाणी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, अनुभव सिन्हा और अभिनेत्री स्वरा भास्कर, महेश भट्ट, अभिनेता जावेद जाफरी, दानिश हुसैन, अर्जुन माथुर और सुशांत सिंह ने भी अपनी आवाज उठाई।
 
विज्ञापन

3 of 6
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media
अनुराग कश्यप ने कुछ समय पहले अपना टि्वटर अकाउंट इस्तेमाल करना बंद कर दिया था । लेकिन सीएए के लिए उन्होंने अपने इस प्रतिबंध को तोड़ दिया। उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में धारा 144 लगाने और इंटरनेट बंद करने को लेकर ट्वीट किया । 

4 of 6
Anurag Kashyap - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वो लिखते हैं, ‘इंटरनेंट, मेट्रो बंद कर, लोगों को गिरफ्तार कर...आप केवल शुतुरमुर्ग बन रहे हैं... आवाज और तेज होगी.. #आपातकाल2019 ।’ साथ ही एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'आपने राजधानी में इंटरनेट बंद कर दिया, आप ने मेट्रो रोक दी। यह सरकार का डर है जिसका एकमात्र एजेंडा चुनाव जीतना है।'
 
विज्ञापन

5 of 6
zeeshan ayyub
अभिनेता मोहम्मद जीशान आयूब ने ट्वीट कर लिखा, 'साथियों, आज का दिन बहुत जरूरी है हमारे मुल्क के लिए। पूरा देश मिल के सामने आ रहा है। हमें रोकने की कोशिश की जाएगी। भड़काने की भी। पर हमें अपनी बात कहनी है, शांति से, एक साथ। आवाज दो......।’
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
javed akhtar - फोटो : Social Media
जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं महान बुद्धिजीवी माननीय रामचंद्र गुहा की गिरफ्तारी का विरोध करता हूं। यह महान भारत देश संकीर्ण राजनीतिक विचारों से ऊपर है। कुछ लोग सहमत नहीं हो सकते लेकिन उनकी आवाज को खामोश करने की कोशिश राष्ट्रीय शर्म है। हम कहां जा रहे हैं?’’ 
 

जामिया-AMU के छात्रों पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हमने उन्हें आवाज उठाने के लिए...


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें