फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी से कम खूबसूरत नहीं है राज कुंद्रा की पहली पत्नी, तलाक के बाद हो गई थी ऐसी हालत

Fri, 11 May 2018 12:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
raj kundra and shilpa shetty - फोटो : PTI
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनका फिल्मी करियर हिट रहा है। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली। गौरतलब है कि राज पहले से ही शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी भी खूबसूरती में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं...तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
Shilpa and Raj
बता दें कि राज कुंद्रा लंदन में भारतीय मूल के एक बड़े व्यापारी हैं। 2004 में उन्होंने ब्रिटेन के 198 सबसे अमीर लोगों की श्रेणी में अपना स्थान बनाया था। वह वर्तमान में लंदन में यूके ट्रेडकॉर्प लिमिटेड के निदेशक और सीईओ हैं।
विज्ञापन

3 of 10
kavita
खैर बात करते हैं उनकी पहली पत्नी की। दरअसल, राज कुंद्रा ने पहली शादी कविता कुंद्रा से की थी, लेकिन उन्होंने कविता से 2006 में आपसी कलह के चलते तलाक ले लिया था। इसके बाद कविता ने शिल्पा पर कई गंभीर आरोप लगाए। 

4 of 10
raj and kavita
राज और कविता कुंद्रा की एक बेटी भी है। कविता ने साफ-साफ शिल्पा शेट्टी को अपने तालाक का दोषी बताया। राज और शिल्पा पहले बिजनेस पार्टनर बने और वहां से इस कहानी ने प्यार का मोड़ ले लिया। राज ने सबसे पहले शिल्पा को एक परफ्यूम ब्रांड के प्रमोशन में मदद की थी।
विज्ञापन

5 of 10
Raj And Shilpa
इसी दौरान दोनों मीडिया की नजरों में आ गए और इनकी लव स्टोरी सुर्खियां बटोरने लगीं। वहीं, शिल्पा की मां ने भी शिल्पा पर शादी के लिए दवाब डालना शुरू कर दिया। इसके बाद से दोनों आपस में ज्यादा घुलने-मिलने लगे। 
विज्ञापन

6 of 10
raj and kavita
वहीं, इन नजदीकियों को बढ़ता देख राज की पहली पत्नी गुस्से से लाल हुए जा रही थी और उन्होंने शिल्पा पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। कविता ने शिल्पा को मैरिज ब्रेकर तक कह डाला। 
विज्ञापन

7 of 10
raj and kavita
कविता ने अपनी आपबीती पर बताया कि राज ने उन्हें बेटी डेलीना के जन्म के दो महीने बाद ही तलाक का नोटिस दे दिया। उधर, राज और शिल्पा का मिलना-जुलना और भी ज्यादा बढ़ता गया। ऐसे में शिल्पा ने कविता द्वारा लगाए गए आरोपों पर भी कोई ध्यान नहीं दिया। 

8 of 10
Shilpa Shetty son
आखिरकार राज और कविता में तलाक हो गया और फिर 22 नवंबर 2009 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों को इस शादी से एक बेटा वियान कुंद्रा है।  

9 of 10
शिल्पा शेट्टी - फोटो : ani
बता दें कि शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की एक टॉप की एक्ट्रेस हैं और हमेशा अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। शिल्पा का जन्म 8 जून 1975 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था।
विज्ञापन

10 of 10
shilpa Shetty
शिल्पा और राज की कैमिस्ट्री काफी अच्छी बताई जाती है। बता दें कि एक बिजनेसमैन होने के बावजूद राज शिल्पा के साथ हर फिल्म अवार्ड फंक्शन में जाने से इनकार नहीं करते हैं। हाल ही में दोनों को सोनम की शादी में भी देखा गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें