सितारों की चमचमाती जिंदगी देखकर उन्हें खुश मानने वाले फैंस उस वक्त चौंक जाते हैं जब ये सितारे अपने जीवन में चल रही परेशानियों का खुलासा सामाजिक तौर पर करते हैं। हाल ही में ग्रैमी अवॉर्ड विजेता अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स अपने पिता के खिलाफ आवाज उठाकर चर्चा में आ गई हैं। ब्रिटनी ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो अपने पिता जेमी स्पीयर्स के सरंक्षण से मुक्त होना चाहती हैं। दरअसल 13 साल से उनकी जिंदगी उनके पिता नियंत्रित कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने ये साबित कर दिया था कि उनकी बेटी मानसिक रूप से फिट नहीं है। ऐसे में कंजर्वेटरशिप कानून के तहत ब्रिटनी के जीवन का पूरा अधिकार उन्होंने अपने हाथ में ले लिया था, लेकिन अब ब्रिटनी ने इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है।
ये बॉलीवुड सेलेब्स भी कर चुके हैं चौंकाने वाले खुलासे
इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वो बच्चा पैदा करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें उसकी अनुमति भी नहींं मिल रही है।अब ब्रिटनी के ऊपर से ये कानून हटाने के लिए कोर्ट में केस चल रहा है। हालांकि ब्रिटनी पहली ऐसी सेलिब्रिटी नहीं हैं जिन्होंने अपने पिता के खिलाफ आवाज उठाई है। उनसे पहले बॉलीवुड के भी कई सेलेब्स अपने माता पिता के खिलाफ चौंकाने वाले खुलासे कर चुके हैं।