अभिषेक ने सोशल मीडिया पर सीरीज का टीजर शेयर करते हुए लिखा, “चार डाउन, अब छह बचे हैं। #BreatheIntoTheShadows, नया सीजन, 9 नवंबर।" 27-सेकंड के टीजर की शुरुआत पिछले सीजन की झलकियां दिखाईं जाती हैं, जिसमें हत्याएं और दिल्ली में आयोजित रामलीला का एक लंबा शॉट होता है। स्क्रीन पर टेक्स्ट आता है, फोर डाउन, बता दें कि पिछले सीजन में चार हत्याएं होती हैं। इसके तुरंत बाद नए सीजन के शॉट्स आते हैं, जिसके ऊपर लिखा होता है 'सिक्स टू गो'।
गौरतलब है कि 'ब्रीथ इनटू द शैडो' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसे अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और मयंक शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है। नए सीजन की शूटिंग दिल्ली और मुंबई में हुई है। इस शो में अभिषेक एक मनोवैज्ञानिक के रूप में नजर आने वाले हैं। वहीं, अमित साध- पुलिस अधिकारी और नित्या मेनन अभिषेक की पत्नी की भूमिका निभाती दिखाई देंगी।