फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress Assault Case: SC ने यौन उत्पीड़न मामले में अभिनेत्री की याचिका की खारिज, ट्रांसफर नहीं होगा केस

Fri, 21 Oct 2022 05:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया है। इस याचिका में केस को दूसरी निचली अदालत में ट्रांसफर करने की मांग की गई थी। आपको बता दें इस केस में अकन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता दिलीप भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
एक्टर दिलीप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को साल 2017 में हुए एक यौन उत्पीड़न मामले में अभिनेत्री द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया है। इस याचिका में केस को दूसरी निचली अदालत में ट्रांसफर करने की मांग की गई थी। आपको बता दें इस केस में अकन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता दिलीप भी आरोपी हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि मामले के आठवें आरोपी दिलीप के ट्रायल जज और उसके पति के साथ घनिष्ठ संबंध थे।

विज्ञापन

केस के जज अजय रस्तोगी और  सी टी रविकुमार ने कहा कि केरल उच्च न्यायालय पहले ही मुद्दे पर अपने फैसला सुना चुका है। ऐसे में  याचिकाकर्ता की दलीलों को खारिज करते हुए, उच्च न्यायालय ने 22 सितंबर को कहा था कि कोर्ट का मानना है कि निष्पक्ष सुनवाई में संभावित हस्तक्षेप करने में अभिनेत्री की आशंका उचित नहीं थी। वह कहते हैं, 'संभवतः, इस मामले के संबंध में कई दिन और महीनों तक अलग-अलग न्यूज चैनल्स द्वारा आयोजित और की जा रही चर्चाओं और बहस ने मामले की सुनवाई के बारे में कुछ गलत धारणाएं पैदा की हैं, जिसने स्पष्ट रूप से याचिकाकर्ता और आम जनता को प्रभावित किया है।'
ओटीटी पर नजर नहीं आएंगी ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ फेम कीर्ति कुल्हारी! फिल्मों पर ध्यान देने के लिए लिया फैसला

दायर याचिका में दावा किया गया था कि केस में आरोपी दिलीप के निचली अदालत के न्यायाधीश हनी एम वर्गीस और उनके पति से अच्छी जान पहचान है। सुनवाई के बाद जस्टिस जियाद रहमान ए ए ने याचिका को खारिज कर दिया। साथ ही हाई कोर्ट ने याचिका को खारिज करने के आदेश के विवरण को प्रकाशित न करने अपील को ठुकरा दिया। इस याचिका में यह दलील दी गई थी कि अगर केस को दूसरी निचली अदालत में ट्रांसफर नहीं किया गया तो निष्पक्ष सुनवाई नहीं हो पाएगी और न्याय नहीं मिल सकेगा। इसके अलावा याचिका में यह भी कहा गया था कि ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं जहां विशेष लोक अभियोजक मामले को आगे नहीं बढ़ा पाए और दिलीप की ओर से गवाहों को प्रभावित करने तथा डराने-धमकाने के बार-बार व लगातार प्रयास किए गए।
Sanaa: तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची राधिका मदान की 'सना', जानिए किस दिन होगा वर्ल्ड प्रीमियर

विज्ञापन

गौरतलब है पूरा मामला पांच साल पुराना है। 17 फरवरी 2017 को एक्ट्रेस को कथित तौर पर किडनैप किया गया था। इसके बाद एक कार में कुछ लोगों ने उनका यौन शोषण भी किया था। कुछ आरोपियों ने अभिनेत्री को ‘ब्लैकमेल’ करने के लिए एक्ट्रेस का वीडियो भी बना लिया था। इस मामले में कुल 10 लोग आरोपी हैं।
दुखद: 'मर्डर शी रोट' फेम स्टार रॉन मसाक का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें