फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: ब्रह्मास्त्र से पहले इन फिल्मों में दिखा VFX का कमाल, इस मूवी ने तो हर किसी को कर दिया था हैरान

Fri, 09 Sep 2022 09:49 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कृष 3, ब्रह्मास्त्र, बाहुबली - फोटो : Social Media
आज कल की फिल्मों की कभी न देखी दुनिया क्रिएट करने के लिए वीएफएक्स एक बहुत जरूरी चीज है, जो फिल्म को और अधिक आकर्षक बनाता है। अपने मेगा प्रोजेक्ट्स को  भव्य और आलौकिक रूप देने के लिए फिल्म निर्माता वीएफएक्स का इस्तेमाल करते हैं। और यही दर्शय उनके दर्शकों को एक कभी न देखा अनुभव देते हैं। हालांकि, भारतीय फिल्मों में इस तकनीक का इस्तेमाल हॉलीवुड की तरह बड़े पैमाने पर नहीं किया गया है। क्योंकि इसके लिए बहुत ज्यादा बजट की आव्यशक्ता होती है। लेकिन आज ही रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने इस तकनीक का इस्तेमाल कर भारतीय दर्शकों को एक अनोखी दुनिया में प्रवेश कराया है, जो आज से पहले किसी ने नहीं देखी थी। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है किसी भारतीय फिल्म में वीएफएक्स का इस्तेमाल नहीं किया गया था, पिछले कई वर्षों में भारतीय फिल्मों में इसके इस्तेमाल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। लेकिन इसमें उसे और बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया गया है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको 'ब्रह्मास्त्र' के पहले रिलीज हुई  कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें वीएफएक्स का इस्तेमाल बहुत ही उमदा तरीके से किया गया था। चलिए जानते हैं...   
विज्ञापन

2 of 7
कंगना रणौत कृष 3 में काया के किरदार में - फोटो : social media
कृष 3
बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों में से गिने जाने वाले राकेश रोशन की 'कृष सीरीज' का तीसरा पार्ट दर्शकों के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं थी। कृष फ्रेंचाइजी की रिलीज हुई सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक हैं क्योंकि दर्शकों ने अपने देश के पहले  भारतीय सुपरहीरो का स्वागत बड़े ही बेहतरीन ढंग से किया। इतना ही नहीं फिल्म के वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स पर राकेश रोशन ने बहुत बारीकी से काम किया था, जिस पर काफी बजट भी खर्च किया गया था। ऋतिक रोशन स्टारर यह फिल्म बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स फिल्मों में से एक है।
विज्ञापन

3 of 7
Ra One
रा वन
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की सुपरहीरो फिल्म 'रा वन' उन साइंस-फिक्शन थ्रिलर्स में से एक है, जो बॉलीवुड ने हमें पेश की थी। फिल्म देखने दर्शक बहुत ही उत्साह से पहुंचे थे, लेकिन यह फिल्म बच्चों को ज्यादा पसंद आई थी। इसी कारण शाहरुख खान और करीना कपूर स्टारर 'रा वन' दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में असफल रही थी। लेकिन तमाम आलोचनाओं के बावजूद, फिल्म के ग्राफिक्स ने सबका ध्यान अपनी ओर जरूर आकर्षित किया था। 'रा वन' भारत की बेहतरीन ग्राफिक्स फिल्मों में से एक है।

4 of 7
धूम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
धूम 3
'धूम' सीरीज के तीसरे पार्ट ने अपने अद्भुत वीएफएक्स और ग्राफिक्स से सभी को चौंका दिया था। आमिर खान, अभिषेक बच्चन और कटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म को इसके एक्शन सीन्स और कहानी में दिखाए गए भावनात्मक जुड़ाव के लिए लोगों की सराहना मिली थी। इस एक्शन-थ्रिलर फ्रैंचाइजी में बढ़िया एक्शन वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन

5 of 7
2.0 - फोटो : Social Media
2.0
एस. शंकर द्वारा लिखित 'रोबोट' के दूसरे पार्ट '2.0' के विजयुअल इफेक्ट्स इस लिस्ट में हर तरह से शामिल होने योग्य है। रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म को भव्य बनाने के लिए इसमें भरपूर वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया था। इसमें फिल्म में सर्वश्रेष्ठ सीजीआई, कुछ बहुत ही बेहतरीन रोबोट एनिमेट्रॉनिक्स और आश्चर्यजनक एक्शन सीक्वेंस वीएफएक्स की मदद से ही फिल्माए गए थे। भारतीय सिनेमा दर्शक फिल्म के एपिक क्लाईमैक्स से बहुत प्रभावित हुए थे।
विज्ञापन

6 of 7
शिवाय - फोटो : Social Media
शिवाय
अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर 'शिवाय' की शुरुआत एक धमाकेदार ट्रेलर से हुई थी, जिसने दर्शकों की उम्मीदों को बढ़ा दिया था। हालांकि, फिल्म की कहानी बहुत कमजोर थी, लेकिन फिल्म ने वीएफएक्स के मामले एक बेंचमार्क सेट किया था। 'शिवाय' के हिमस्खलन सीक्वेंस को देखेंगे तो आपको एहसास होगा कि फिल्म में कितने धमाकेदार वीएफएक्स इस्तेमाल किए गए थे। मेकर्स ने पूरी फिल्म में वीएफएक्स का सही ढंग से इस्तेमाल किया, लेकिन हम में से बहुत से लोग इन्हें नोटिस करने में असफल रहे थे। दर्शकों के दिलों में न सही, लेकिन यह फिल्म इस लिस्ट में जगह बनाने में जरूर कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाहुबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बाहुबली 1/ बाहुबली 2
एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी 'बाहुबली' सीरीज को किसी भी तरीके के परिचय की जरूरत नहीं है। दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक, 'बाहुबली: द बिगिनिंग' और 'बाहुबली: द कॉन्क्लूजन' भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर है। राजामौली की ये फिल्में एक विजुअल मास्टरपीस हैं। शानदार वीएफएक्स  के कारण इस फिल्म का बजट बहुत ज्यादा था, जो भारतीय सिनेमा में पहले देखी गई किसी भी चीज के एकदम उलट था। लेकिन फिल्में जब पर्दे पर आईं तो सबको एहसास हो गया था कि एस एस राजामौली ने एक बेहतरीन दुनिया तैयार की है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें