ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' 410 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और शाहरुख खान नजर आए हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड चल रहा है और इसे विरोध का भी सामना करना पड़ा रहा है। ऐसे में देखना होगा कि क्या फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर पाएगी।