फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poll: न सामंथा न कटरीना बल्कि इस एक्ट्रेस ने जीता फैंस का दिल, बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट

Fri, 09 Sep 2022 06:12 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कटरीना और सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया
'बाहुबली', 'पुष्पा: द राइज', 'केजीएफ: चैप्टर 2' और 'आरआरआर' की वजह से भारत के हर घर-घर में प्रभास, अल्लू अर्जुन, यश और जूनियर एनटीआर का नाम फेमस हो गया है। दक्षिण भारतीय कलाकारों की लोकप्रियता आसमां छूने लगी। लेकिन, इन फिल्मों में साइड रोल या हीरो के मुकाबले कम समय के लिए स्क्रिन पर दिखाई देने वाली साउथ अभिनेत्रियों की कामयाबी भी इन अभिनेताओं से कम नहीं रही। वह भी बुलंदियों छूने लगीं। आलम यह हुआ कि वह पूरे देश में बॉलीवुड अभिनेत्रियों से ज्यादा प्रसिद्धि हासिल करने लगीं।
यह बात हम नहीं बल्कि खुद पाठक बोल रहे हैं। दरअसल, अमर उजाला ने अपने मनोरंजन पेज पर एक पोल चलाया था। जिसमें हमने पाठकों से सवाल किया कि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री कौन है? इस सवाल के साथ हमने 10 अभिनेत्रियों के नाम भी ऑप्शन में दिए थे, जिसमें कटरीना कैफ, सामंथा रूथ प्रभु, आलिया भट्ट, काजल अग्रवाल, नयनतारा, दीपिका पादुकोण, पूजा हेगड़े, रश्मिका मंदाना, कियारा आडवाणी और साई पल्लवी का नाम शामिल है। पढ़िए पाठकों ने क्या जवाब दिया....
विज्ञापन

2 of 4
सामंथा रूथ प्रभु और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
किस अभिनेत्री ने जीता फैंस का दिल?
फिल्मों की तरह हमारे पोल में भी टॉप पर बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ अभिनेत्री ने जगह बनाई है। जी हां, इस पोल में पाठकों ने 'पुष्पा' की श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना को सबसे ज्यादा वोट देकर, उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस बना दिया है। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने साउथ अभिनेत्री को कड़ी टक्कर दी है। हैरानी की बात यह है कि इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट टॉप पांच में जगह नहीं बना पाईं। 
विज्ञापन

3 of 4
दीपिका आलिया - फोटो : social media
क्या घट रही है दीपिका और आलिया की लोकप्रियता?
एक समय था जब दीपिका पादुकोण की लोकप्रियता चरम पर थी। लेकिन, छपाक के प्रमोशन के दौरान दीपिका के जेएनयू जाने और सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में एनसीबी के रैडर पर आने की वजह से  दीपिका का क्रेज कम होने लगा। वहीं, आलिया भट्ट की बात करें तो ऐसे कई मौके आए हैं जब अभिनेत्री ने साक्षात्कार के दौरान उल्टे-फुल्टे बयानों की वजह से अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली हो। हाल ही का उदाहरण ले लें तो आलिया ने डार्लिंग्स के प्रमोशन के दौरान कह डाला था कि दर्शकों को नेपोटिजम से इतनी दिक्कत है तो फिल्म न देखें। उनके इस बयान की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स काफी नाराज हो गए थे और उन्होंने उनकी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र का बायकॉट करने की मांग की थी। 
विज्ञापन

4 of 4
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

ये टॉप 10 अभिनेत्रियों की लिस्ट

अभिनेत्री वोट
रश्मिका मंदाना 581
कटरीना कैफ 491
सामंथा रूथ प्रभु 489
कियारा आडवाणी 392
साई पल्लवी 276
आलिया भट्ट 240
काजल अग्रवाल 235
दीपिका पादुकोण 215
पूजा हेगड़े 188
नयनतारा 182
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें