फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: ‘चिकनी चमेली’ पर डांस कर ट्रोल्स के निशाने पर आए आलिया-रणबीर, यूजर बोले- कटरीना से माफी मांगो

Fri, 09 Sep 2022 06:33 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, रिलीज के पहले ही दिन सोशल मीडिया पर फिल्म के कई क्लिप्स भी वायरल हो रहे हैं। एक क्लिप में रणबीर और आलिया 'चिकनी चमेली' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें कुछ लोगों को दोनों की केमिस्ट्री पसंद आ रही है, तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
'ब्रह्मास्त्र' के वायरल होते इस सीन में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कटरीना कैफ के गाने 'चिकनी चमेली' पर डांस कर रहे हैं। उनके साथ कुछ बच्चे भी नजर आ रहे हैं। अब इस गाने पर आलिया का डांस कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है और उनका कहना है कि आलिया ने गाने को बर्बाद कर दिया है। उन्हें कटरीना से माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही वह फिल्म के लिए दीपिका और कटरीना का इस्तेमाल करने और इसके फ्लॉप होने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : social media
इसके अलावा 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान का कैमियो है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग शाहरुख खान को फिल्म में पसंद कर रहे हैं और उसे ही फिल्म का बेस्ट पार्ट बता रहे हैं। इसके अलावा भी फिल्म से कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसको लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।




 
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' 410 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और शाहरुख खान नजर आए हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड चल रहा है और इसे विरोध का भी सामना करना पड़ा रहा है। ऐसे में देखना होगा कि क्या फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें