फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra vs Sanju: अपना ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए रणबीर, 100 करोड़ में बनी इस फिल्म से पीछे रही ब्रह्मास्त्र

Wed, 05 Oct 2022 04:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संजू बनाम ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर डाला है। इतना ही नहीं रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म दुनिया भर में अपना डंका बजा रही है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म 26 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसके साथ ही यह साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। हालांकि, 410 करोड़ में बनी 'ब्रह्मास्त्र' 100 करोड़ की 'संजू' को पछाड़ पाने में नाकाम रही। Ram Abram: अरविंद अकेला की फिल्म 'राम अबराम' के पोस्टर पर मचा बवाल, लोग बोले- हिंदुओं की भावनाओं का ख्याल रखना
विज्ञापन

2 of 4
रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इतने करोड़ से मात खा गई ब्रह्मास्त्र
2018 में रिलीज हुई 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 56 दिन में 438.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। हालांकि, 410 करोड़ रुपये की लागत में तैयार हुई 'ब्रह्मास्त्र' 26 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 313.6 करोड़ रुपये (ग्रॉस) ही कमा पाई है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' ने 425.6 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि, 'संजू' ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 588.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला था। GodFather Twitter Review: 'गॉडफादर' के रिलीज होते ही ट्रेंड हुआ 'बॉस इज बैक', खूब भाया सल्लू भाई का कैमियो
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यहां देखिए दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कैटेगरी ब्रह्मास्त्र संजू
बजट 410 करोड़ रुपये 100 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन  425.6 करोड़ रुपये 588.5 करोड़ रुपये
ओवसीज कलेक्शन 112 करोड़ रुपये 150 करोड़ रुपये
भारतीय बॉक्स ऑफिस (ग्रॉस) 313.6 करोड़ रुपये 438.5 करोड़ रुपये

4 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आलिया-अमिताभ बच्चन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
यूं तो 'ब्रह्मास्त्र' रणबीर कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन पाने में नाकाम रही। लेकिन, अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट के करियर की यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने में सफल रही। इतना ही नहीं नागार्जुन अक्किनेनी की बॉलीवुड फिल्मों की सूची में भी यह सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। Adipurush Teaser: तो इस वजह से विवादों में आई 'आदिपुरुष'! 100 सेकंड के टीजर में मेकर्स ने कर डालीं 10 गलतियां
विज्ञापन
Next