फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Gossips: जब सलमान को देख फूट-फूटकर रोने लगी थीं भाग्यश्री, बार-बार देने लगीं परिवार का हवाला

Wed, 05 Oct 2022 03:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मैंने प्यार किया - फोटो : अमर उजाला
सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शक वर्षों से बॉलीवुड पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। इस इंडस्ट्री में बनने वाली फिल्में लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं। इसी तरह फिल्मों से जुड़े किस्से भी दर्शक बेहद ही चांव के साथ पढ़ते हैं और जब बात सलमान खान और भाग्यश्री की हिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' की आ जाए, तो इससे जुड़ी कई मजेदार बातें मनोरंजन जगत में छाई हुई हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा भी हुआ था जिस वजह से भाग्यश्री अचानक ही रोने लगी थीं और उन्हें रोता देख सलमान खान काफी ज्यादा डर गए थे। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मैंने प्यार किया - फोटो : सोशल मीडिया
'मैंने प्यार किया' साल 1989 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म की शूटिंग में कई ऐसे सीन्स थे, जिसमें बेशक सलमान खान और भाग्यश्री एक-दूसरे के करीब नहीं आए थे लेकिन वे दोनों अपना प्यार दर्शकों को दिखाने में कामयाब रहे थे। लेकिन फिल्म के हिट गाने 'कबूतर जा जा' में एक सीन है, जिसमें भाग्यश्री और सलमान खान एक-दूसरे को गले लगाते हैं। यह सीन करना अभिनेत्री के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था।

यह भी पढ़ें:- Bollywood Gossips: अमिताभ नहींं इस एक्टर के लिए लिखा था ‘डॉन’ का यह मशहूर गाना, 15 पान चबाकर किया था डांस
 
विज्ञापन

3 of 4
मैंने प्यार किया - फोटो : सोशल मीडिया
बताया जाता है कि इस गाने में सलमान खान को अभिनेत्री के साथ बांहों में भरने वाला एक सीन करना था। जैसी ही इस सीन को शूट किया गया तो भाग्यश्री फूट-फूटकर रोने लगी थीं। इसके बाद सलमान खान घबरा गए और उनसे पूछा कि उन्होंने कुछ गलत कर दिया क्या? भाग्यश्री ने सलमान खान की इस बात का कोई जवाब नहीं दिया था। इसी वजह से फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने अभिनेत्री ने बात की। तब भाग्यश्री ने बताया था कि वह रूढ़ीवादी परिवार से हैं उनके परिवार ने आज तक चूड़ीदार से ज्यादा ड्रेस पहनने की इजाजात नहीं दी। ऐसे में बांहों में भरने वाला सीन करते हुए वह घबरा गईं और रोने लगीं। 

यह भी पढ़ें:- Amitabh Bachchan: जब अमिताभ ने सरेआम किया जया बच्चन को किस, जमकर वायरल हुआ था वीडियो
 
विज्ञापन

4 of 4
मैंने प्यार किया - फोटो : सोशल मीडिया
इस घटना के कुछ समय बाद ही भाग्यश्री ने खुद को संभाल लिया था और अभिनेत्री की मर्जी के बाद इस सीन को अच्छी तरह शूट किया गया। बता दें कि 'मैंने प्यार किया' भाग्यश्री की डेब्यू फिल्म थी और पहली फिल्म से ही उन्होंने बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना ली थी। लेकिन अभिनेत्री ने एक फिल्म करने के बाद इंडस्ट्री को अलविदा कहते हुए साल 1990 में हिमालय दासानी से शादी कर ली। हालांकि, अब भाग्यश्री छोटे पर्दे पर कमबैक कर चुकी हैं। कुछ समय पहले वह अपने पति हिमालय के साथ एक रियलिटी शो में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें